Loading...
Sat. Jul 4th, 2026

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात बदमाश सोनू और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। साथ ही पुलिस पर बदमाश की कमर में पिस्टल रखने का आरोप भी लगाया जा रहा है। हालांकि, संबंधित थाना प्रभारी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर चर्चा जारी है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कई पुलिसकर्मी वर्दी और बिना वर्दी के दो युवक को पकड़े हुए हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में पिस्टौल है, जो बदमाश के कमर में रखने का प्रयास कर रहा है और लोग बोल रहे हैं की पिस्टौल कमर में मत खोसिए। एनबीटी ऑनलाइन इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

आपराधिक मामलों में पुलिस को थी तलाश

इस दौरान दोनों बदमाशों को खींचकर पुलिस गाड़ी में बैठाया गया है। बताया जा रहा है सोनू कुमार और मोनू कुमार दोनों भाई हैं और कुख्यात बदमाश हैं। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे शनिवार सुबह बलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर गांव पहुंची थी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाशों को धकेल कर पुलिस वाहन पर बैठाया

दोनों को गिरफ्तार करने कर गाड़ी में बैठाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बदमाश पुलिस का विरोध कर रहे थे। वहीं पुलिस के कई जवानों ने उन्हें खींचकर जबरदस्ती पुलिस वाहन में धकेल कर बिठाया में सफलता हासिल की। बताया जाता है की बदमाशों के पास से एक पिस्टौल दर्जन भर कारतूस और एक तेज धारदार हथियार बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी ने आरोपों के बेबुनियाद करार दिया

इस मामले में बलिया थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पर कई मामले दर्ज हैं और पुलिस ने उसे हथियार के साथ आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने पुलिस पर लगे आरोप के बेबुनियाद करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *