Skip to content
Wednesday, 18 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर…
समाचार

मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘ईथा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ को भव्य अंदाज में लॉन्च किया। इस मौके पर श्रद्धा…

Priyanka Shaw 18 November 2026, 12:50 pm
1 मिनट पढ़ें
मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘ईथा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ को भव्य अंदाज में लॉन्च किया। इस मौके पर श्रद्धा कपूर की शानदार एंट्री आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का आयोजन फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की ओर से किया गया, जिसमें मीडिया के साथ खास बातचीत भी हुई।
गाने के लॉन्च के दौरान श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अपने किरदार, लावणी नृत्य की तैयारियों और शूटिंग के दौरान आए अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि लावणी महाराष्ट्र की एक बेहद खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण लोकनृत्य शैली है, जिसे पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए काफी मेहनत और प्रशिक्षण की जरूरत होती है।

‘जी जी रे जी’ में श्रद्धा कपूर पारंपरिक मराठी नौवारी साड़ी और भारी घुंघरुओं के साथ लावणी करती नजर आ रही हैं। इस डांस फॉर्म के लिए उनकी तैयारियां काफी चुनौतीपूर्ण रहीं। भारी घुंघरुओं के साथ घंटों तक डांस करना और नौवारी साड़ी पहनकर हर स्टेप को सहजता से निभाना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। श्रद्धा ने बताया कि शहरी और स्ट्रीट डांस फॉर्म से बिल्कुल अलग लावणी की बारीकियों को सीखने के लिए उन्होंने विशेष प्रशिक्षण लिया।
इस गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है। गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने। श्रद्धा कपूर ने इन सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया।

कार्यक्रम में श्रद्धा ने फिल्म के शीर्षक ‘ईथा’ और गाने ‘जी जी रे जी’ से जुड़े पहलुओं पर भी बातचीत की। उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के साथ दोबारा काम करने और फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद अपनी अगली फिल्म के रूप में ‘ईथा’ चुनने की वजह भी साझा की।

गौरतलब है कि ‘ईथा’ श्रद्धा कपूर की अगली महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्सने किया है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘जी जी रे जी’ के लॉन्च के साथ ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर का पारंपरिक लावणी अंदाज और गाने की भव्य प्रस्तुति इस फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने की उम्मीद है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

कानपुर में वंदे भारत ट्रेन में फंसे 13 लोग, रेलवे ने वसूले 36 हजार रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला
समाचार

कानपुर में वंदे भारत ट्रेन में फंसे 13 लोग, रेलवे ने वसूले 36 हजार रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

8 hours पहले
मनीला पहुंचे पीएम मोदी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से की अहम मुलाकात
समाचार

मनीला पहुंचे पीएम मोदी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से की अहम मुलाकात

8 hours पहले
सर्बिया में MiG-29 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में पायलट की मौत
समाचार

सर्बिया में MiG-29 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में पायलट की मौत

8 hours पहले
रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत
समाचार

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत

8 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

कानपुर में वंदे भारत ट्रेन में फंसे 13 लोग, रेलवे ने वसूले 36 हजार रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

कानपुर में वंदे भारत ट्रेन में फंसे 13 लोग, रेलवे ने वसूले 36 हजार रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

8 hours पहले
मनीला पहुंचे पीएम मोदी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से की अहम मुलाकात

मनीला पहुंचे पीएम मोदी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से की अहम मुलाकात

8 hours पहले
सर्बिया में MiG-29 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में पायलट की मौत

सर्बिया में MiG-29 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में पायलट की मौत

8 hours पहले
रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत

8 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, मिल सकता है 19 हजार करोड़ का पैकेज

EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India