भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने दमदार गानों और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके नए गाने रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं, वहीं उनके पुराने गाने भी दर्शकों के बीच आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि पवन सिंह के कई गाने सालों बाद भी रिकॉर्ड बनाते नजर आते हैं और करोड़ों दर्शकों का प्यार बटोरते रहते हैं।
उनका एक 10 साल पुराना सुपरहिट भोजपुरी गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस गाने ने यूट्यूब पर 800 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। खास बात यह है कि एक दशक बाद भी इस गाने की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और फैंस आज भी इसे उतने ही उत्साह के साथ सुन रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सा है पवन सिंह का यह रिकॉर्डतोड़ गाना, जिसने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है।
https://www.instagram.com/reel/DZ0NHwJsO6Z/?utm_source=ig_embed&ig_rid=A4OzVgk2GIzv2HvQUOMEgXe
10 साल पहले पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया’ यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड भोजपुरी रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया था, जो आज भी हर शादी और पार्टी में सुनाई देता है. गाने के बोल और बीट्स इतने शानदार है कि हर कोई इसे सुनते ही नाचने पर मजबूर हो जाता है.
