बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। दोनों पिछले दो साल से अधिक समय से साथ रह रहे थे। रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सादे समारोह में शादी की रस्में पूरी कीं।
बता दें कि आमिर खान ( Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें आमिर की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी शामिल थे।
शादी शुरू होने से पहले, आमिर की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान, फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शामिल होते हुए दिखे।
कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी लव स्टोरी
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता 2024 में तब शुरू हुआ जब वे आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोबारा मिले, जहां गौरी उस समय रह रही थीं। इस कपल ने लगभग एक साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में समय बिताया, जिसके बाद मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान आमिर ने गौरी को मीडिया के सामने अपनी ‘पार्टनर’ के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।
