Skip to content
Monday, 7 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी पर सियासी संग्राम,…
समाचार

तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी पर सियासी संग्राम, BJP-TMC आमने-सामने; जानें पूरा विवाद

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीति तेज हो गई है। उनकी यात्रा को लेकर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने आ गई हैं…

Priyanka Shaw 16 July 2026, 6:05 pm
1 मिनट पढ़ें
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी पर सियासी संग्राम, BJP-TMC आमने-सामने; जानें पूरा विवाद
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीति तेज हो गई है। उनकी यात्रा को लेकर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने आ गई हैं और दोनों दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

तस्लीमा नसरीन 1 अगस्त 2026 को कोलकाता में आयोजित एक कट्टरवाद विरोधी साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली हैं। करीब 20 साल बाद उनकी कोलकाता वापसी होने जा रही है। उनकी इस यात्रा को लेकर अभिव्यक्ति की आजादी, धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक मुद्दों पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर दी कोलकाता वापसी की जानकारी

तस्लीमा नसरीन ने अपने कोलकाता वापसी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए साझा की. उन्होंने कहा कि वह एक अगस्त को कोलकाता के रविंद्र सदन में आयोजित होने वाले एंटी-फंडामेंटलिज्म लिटरेरी इवेंट यानी कट्टरवाद-विरोधी साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेंगी. इसके साथ ही, कार्यक्रम में उनके कविता पाठ होने की भी संभावना है.

तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी की घोषणा के बाद बंगाल की वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और पूर्ववर्ती सताधारी पार्टी टीएमसी लगातार एक-दूसरे पर हमला कर रहे है. नसरीन की कोलकाता यात्रा को लेकर टीएमसी के विधायक अखरुज्जमान ने न्यूज एजेंसी IANS ने बातचीत में कहा, ‘तस्लीमा नसरीन बांग्लादेश की लेखिका थीं. उन्होंने मुस्लिम समुदाय और इस्लाम में शरिया के खिलाफ कई तरह की टिप्पणियां की हैं और अगर कोई मुसलमानों के खिलाफ बयान देता है, तो यह डबल इंजन की सरकार उसे शय देगी, उसका सम्मान करेगी.’

जबकि बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार पर लेखिका की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सभी की जिम्मेदारी. जिम्मेदारी तय की जा रही है, वामपंथी सरकार तस्लीमा नसरीन जैसी लेखिका को सुरक्षा नहीं दे सकी. उन्होंने मुसलमानों के साथ राजनीति की, लेकिन सुरक्षा मुहैया नहीं कराई या यूं कहें कि उन्होंने सुरक्षा दी ही नहीं.’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘ममता बनर्जी के शासनकारी को तो छोड़ दी ही दीजिए, आज पहली तारीख है, मैंने सुना है कि तस्लीमा जी कोलकाता आ रही हैं. मैं उनकी लेखनी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं.’

तस्लीमा नसरीन ने क्यों छोड़ा था कोलकाता?

दरअसल, साल 1994 में बांग्लादेश में भारी विरोध और आलोचना के बाद तस्लीमा नसरीन ने अपना देश छोड़ दिया था और वे अमेरिका और यूरोप में रहने लगी थीं. बाद में साल 2004 में वो भारत आ गईं और कोलकाता में रहने लगीं, लेकिन साल 2007 में उनकी लेखनी के कारण मुस्लिम संगठनों के कुछ वर्गों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए. जिसके बाद तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार ने नसरीन को राज्य छोड़ने का आदेश दे दिया. इसके बाद से वो लेफ्ट सरकार या टीएमसी के शासनकाल के दौरान कभी बंगाल की धरती पर वापस नहीं आईं. 

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी
समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

4 hours पहले
ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

4 hours पहले
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

4 hours पहले
गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

4 hours पहले
Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

4 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India