Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में भूजल बचाने की तैयारी, सभी बोरवेल…
समाचार

दिल्ली में भूजल बचाने की तैयारी, सभी बोरवेल पर लगेंगे वाटर मीटर

दिल्ली में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को रोकने के लिए सरकार नई बोरवेल नीति ला रही है। इस नीति के तहत घरेलू और व्यावसायिक इस्तेमाल वाले सभी बोरवेल पर वाटर मीटर…

Priyanka Shaw 16 July 2026, 9:13 pm
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में भूजल बचाने की तैयारी, सभी बोरवेल पर लगेंगे वाटर मीटर
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को रोकने के लिए सरकार नई बोरवेल नीति ला रही है। इस नीति के तहत घरेलू और व्यावसायिक इस्तेमाल वाले सभी बोरवेल पर वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इससे यह पता चल सकेगा कि कितना भूजल निकाला जा रहा है।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि शहर में भूजल का इस्तेमाल उसकी भरपाई (रिचार्ज) से ज्यादा हो रहा है। यही वजह है कि कई जगहों पर बोरवेल सूखने लगे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार नए बोरवेल की अनुमति को वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) से जोड़ने पर भी विचार कर रही है।

नई व्यवस्था के तहत, जितना भूजल निकाला जाएगा, उतना ही वर्षा जल के जरिए उसे दोबारा जमीन में पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इससे आने वाले समय में भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी से बचने के लिए बारिश की हर बूंद को बचाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन’ अभियान को दिल्ली सरकार मिशन के रूप में लागू कर रही है। इसी के तहत सरकारी संस्थानों में भी जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, स्टेडियमों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों में उपलब्ध एक हजार वर्षा जल संचयन प्रणालियों के पुनर्स्थापन तथा पांच सौ नई वर्षा जल संचयन प्रणाली के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से अब तक चार सौ वर्षा जल संचयन प्रणालियों का पुनर्स्थापन पूरा किया जा चुका है, अन्य का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

इसी प्रकार एक सौ नई वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित कर दी गई हैं और 250 से अधिक का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली जल बोर्ड ने भी स्वतंत्र रूप से 611 उपलब्ध वर्षा जल संचयन प्रणालियों के पुनर्स्थापन का कार्य शुरू किया है, जिनमें से 330 कार्य पूरे हो चुके हैं, 120 पर कार्य जारी है।

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीमें विभिन्न सरकारी परिसरों का निरीक्षण कर रही हैं, ताकि प्रत्येक उपलब्ध वर्षा जल संचयन प्रणाली को क्रियाशील बनाया जा सके तथा आवश्यकता अनुसार नई प्रणाली स्थापित की जा सकें। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने त्यागराज स्टेडियम में पुनर्स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली का निरीक्षण भी किया और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ पूरे शहर में चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

4 hours पहले
राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

5 hours पहले
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

5 hours पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

5 hours पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India