Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / स्ट्रोक का नया संकेत! अगर अचानक फोन में…
समाचार

स्ट्रोक का नया संकेत! अगर अचानक फोन में गलत मैसेज टाइप होने लगें तो रहें सतर्क

स्ट्रोक दुनिया में मौत और गंभीर विकलांगता का एक बड़ा कारण है। डॉक्टरों का कहना है कि स्ट्रोक के मामले में हर मिनट बहुत महत्वपूर्ण होता है। जितनी जल्दी मरीज को इलाज…

Priyanka Shaw 29 July 2026, 9:51 pm
1 मिनट पढ़ें
स्ट्रोक का नया संकेत! अगर अचानक फोन में गलत मैसेज टाइप होने लगें तो रहें सतर्क
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

स्ट्रोक दुनिया में मौत और गंभीर विकलांगता का एक बड़ा कारण है। डॉक्टरों का कहना है कि स्ट्रोक के मामले में हर मिनट बहुत महत्वपूर्ण होता है। जितनी जल्दी मरीज को इलाज मिले, उसके ठीक होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच स्ट्रोक का एक नया शुरुआती संकेत सामने आया है, जिसे डिस्टेक्स्टिया (Dystextia) कहा जाता है।

क्या है डिस्टेक्स्टिया?

डिस्टेक्स्टिया कोई अलग बीमारी नहीं है। यह ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अचानक फोन पर सही तरीके से मैसेज टाइप नहीं कर पाता। उसके मैसेज में गलत शब्द आने लगते हैं, वाक्य समझ में नहीं आते या टाइपिंग में असामान्य गलतियां होने लगती हैं। कई मामलों में यह स्ट्रोक का शुरुआती संकेत पाया गया है।

फ़रीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सुल्तानिया के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सामान्य रूप से टाइप करता है लेकिन अचानक सही शब्द लिखने में परेशानी होने लगे, शब्दों का क्रम बिगड़ जाए या अर्थहीन वाक्य बनने लगें, तो यह दिमाग के उस हिस्से के प्रभावित होने का संकेत हो सकता है, जो भाषा को नियंत्रित करता है।

ऐसी स्थिति में लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से स्ट्रोक के गंभीर असर को कम किया जा सकता है।

क्या है डिस्टेक्स्टिया और स्ट्रोक का संबंध?

स्प्रिंगर नेचर की स्टडी के अनुसार स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह रुक जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। यदि यह हिस्सा भाषा या लिखने की क्षमता को नियंत्रित करने वाले क्षेत्र को प्रभावित करता है, तो व्यक्ति बोलने, पढ़ने या लिखने में कठिनाई महसूस कर सकता है।

आज लोग बातचीत का बड़ा हिस्सा मोबाइल पर टाइप करके करते हैं। इसलिए कई बार सबसे पहला बदलाव फोन पर भेजे गए मैसेज में दिखाई देता है। कुछ केस रिपोर्ट्स में मरीज ने अस्पताल पहुंचने से पहले अपने परिवार को ऐसे मैसेज भेजे जो व्याकरण और अर्थ दोनों के लिहाज से पूरी तरह असामान्य थे। बाद में जांच में उन्हें स्ट्रोक की पुष्टि हुई।

संकेत नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

  • न्यूरोलॉजी जनरल के मुताबिक व्यक्ति जानने वाले शब्दों को भी बार-बार गलत लिखने लगता है।
  • मैसेज पढ़ने पर शब्द तो होते हैं, लेकिन उनका कोई स्पष्ट अर्थ नहीं निकलता।
  • यदि बिना किसी तकनीकी कारण के टाइपिंग में कठिनाई आने लगे।

स्ट्रोक का शुरुआती संकेत क्या है?

साइंस डायरेक्ट के अनुसार डिस्टेक्स्टिया इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज अधिकांश लोग फोन पर लगातार मैसेज करते हैं। ऐसे में लिखने की क्षमता में अचानक बदलाव सबसे पहले डिजिटल बातचीत में नजर आ सकता है।

हालांकि, केवल टाइपिंग में गलती होना स्ट्रोक का प्रमाण नहीं है। ऑटो-करेक्ट, जल्दबाजी या ध्यान भटकने से भी गलतियां हो सकती हैं। लेकिन यदि व्यक्ति पहले सामान्य रूप से टाइप करता था और अचानक लगातार असामान्य मैसेज भेजने लगे, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

स्ट्रोक के अन्य शुरुआती संकेत

मैयोक्लीनिक के मुताबिक डिस्टेक्स्टिया के साथ यदि ये लक्षण भी हों, तो तुरंत अस्पताल जाएं

  • चेहरे का एक हिस्सा लटकना
  • एक हाथ या पैर में कमजोरी
  • बोलने में कठिनाई
  • अचानक धुंधला दिखना
  • संतुलन बिगड़ना
  • तेज सिरदर्द
  • भ्रम या समझने में कठिनाई

डिस्टेक्स्टिया आधुनिक डिजिटल युग में स्ट्रोक का एक संभावित शुरुआती संकेत माना जा रहा है। यह कोई अलग बीमारी नहीं, बल्कि मस्तिष्क के भाषा और लेखन से जुड़े हिस्से में आई समस्या का संकेत हो सकता है।

हालांकि केवल टाइपिंग में हुई एक-दो गलतियों से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन यदि अचानक लगातार असामान्य मैसेज, बोलने में कठिनाई, चेहरे का टेढ़ा होना या हाथ-पैर में कमजोरी जैसे लक्षण साथ दिखाई दें, तो इसे मेडिकल इमरजेंसी मानते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

7 minutes पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

26 minutes पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

46 minutes पहले
बलराम जयंती 2026: हलछठ से कितना अलग है यह पर्व? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और नियम

बलराम जयंती 2026: हलछठ से कितना अलग है यह पर्व? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और नियम

2 days पहले
Oracle में फिर बड़ी छंटनी, कई कर्मचारियों की नौकरी गई; भारत में हजारों पर असर की आशंका

Oracle में फिर बड़ी छंटनी, कई कर्मचारियों की नौकरी गई; भारत में हजारों पर असर की आशंका

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India