Skip to content
Thursday, 17 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का खतरा,…
समाचार

मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का खतरा, जानिए कैसे फैलती है यह बीमारी और बचाव के आसान तरीके

मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का खतरा बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इसी वजह से मानसून के दौरान टाइफाइड के मामले भी बढ़ जाते हैं।…

Priyanka Shaw 1 August 2026, 2:19 pm
1 मिनट पढ़ें
मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का खतरा, जानिए कैसे फैलती है यह बीमारी और बचाव के आसान तरीके
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का खतरा

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इसी वजह से मानसून के दौरान टाइफाइड के मामले भी बढ़ जाते हैं। यह एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है, जो Salmonella Typhi नामक बैक्टीरिया से होता है। भारत समेत कई विकासशील देशों में टाइफाइड एक आम बीमारी है। यह मुख्य रूप से दूषित भोजन और गंदा पानी पीने से फैलती है।

हर साल टाइफाइड से लाखों लोग होते हैं प्रभावित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, साल 2019 में दुनिया भर में करीब 90 लाख लोग टाइफाइड से संक्रमित हुए थे, जबकि 1.10 लाख लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी स्वच्छता, साफ पानी, सुरक्षित भोजन और समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

कैसे फैलता है टाइफाइड ?

विशेषज्ञों के अनुसार, टाइफाइड फीकल-ओरल (Fecal-Oral) मार्ग से फैलता है। यानी यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित पानी या भोजन कोई दूसरा व्यक्ति खा या पी ले, तो Salmonella Typhi बैक्टीरिया शरीर में पहुंचकर संक्रमण फैला सकता है।

टाइफाइड फैलने के मुख्य कारण

  • दूषित या गंदा पानी पीना
  • सड़क किनारे अस्वच्छ भोजन खाना
  • खाना बनाने या खाने से पहले हाथ न धोना
  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा बनाया गया भोजन खाना
  • खराब सीवेज और साफ-सफाई की कमी

कैसे करें बचाव?

  • हमेशा उबला या साफ पानी पिएं।
  • ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन खाएं।
  • खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं।
  • खुले में बिकने वाले अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचें।
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से टाइफाइड का टीका लगवाएं।

संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है?

एनसीबीआई और डब्लूएचओ के अनुसार हालांकि टाइफाइड किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है। इनको आगे बताया गया है।

  • 5 से 15 वर्ष के बच्चे
  • खराब स्वच्छता वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग
  • दूषित पानी का उपयोग करने वाले परिवार
  • बार-बार यात्रा करने वाले, विशेषकर टाइफाइड-प्रभावित देशों में
  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (Low Immunity) वाले लोग
  • स्वास्थ्यकर्मी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले लोगों को खतरा अधिक होता है।

रोजमर्रा की 7 आदतें जो टाइफाइड से बचा सकती हैं

डब्लूएचओ और सीडीसी के अनुसार यदि आप आगे बताई सावधानियां बरतते हैं तो टाइफाइड से बचाव किया जा सकता है।

खाना खाने से पहले, खाना बनाने से पहले और शौचालय के बाद कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना संक्रमण से बचाव का सबसे आसान तरीका है।

उबला हुआ, फिल्टर किया हुआ या सीलबंद बोतल का पानी ही पिएं। यदि पानी की गुणवत्ता संदिग्ध हो, तो उसे कम से कम 1 मिनट तक उबालें।

भोजन को हाई टेम्परेचर में पकाने से टाइफाइड फैलाने वाला बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। अधपका भोजन संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है।

कच्चे फल और सब्जियों को साफ पानी से धोएं। यदि संभव हो तो ऐसे फल चुनें जिन्हें छीलकर खाया जा सके।

खुले में रखे खाद्य पदार्थ मक्खियों और दूषित धूल के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

खाना बनाने के बर्तन, किचन स्लैब और पानी के बर्तनों की नियमित सफाई करें।

स्वच्छ शौचालय और उचित सीवेज व्यवस्था संक्रमण की चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कैसे बरते सावधानी

बता दें कि टाइफाइड एक ऐसी बीमारी है जिससे सही सावधानी बरतकर आसानी से बचा जा सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें और सुरक्षित भोजन व पानी का सेवन करें। टाइफाइड से बचने के लिए हमेशा साफ या उबला हुआ पानी पिएं, ताजा और अच्छी तरह पका हुआ खाना खाएं और खाने से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं।

इसके अलावा, खुले में बिकने वाले अस्वच्छ खाद्य पदार्थ खाने से बचें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से टाइफाइड का टीका भी लगवाया जा सकता है। ़

अगर आपको लगातार तेज बुखार, पेट दर्द, कमजोरी या टाइफाइड जैसे अन्य लक्षण महसूस हों, तो इलाज में देरी न करें। तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह के अनुसार उपचार शुरू करें। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पहचान, सही इलाज और अच्छी स्वच्छता ही टाइफाइड से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े युवक को पकड़ा, CM शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

1 week पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

1 week पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

बलराम जयंती 2026: हलछठ से कितना अलग है यह पर्व? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और नियम

बलराम जयंती 2026: हलछठ से कितना अलग है यह पर्व? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और नियम

2 days पहले
Oracle में फिर बड़ी छंटनी, कई कर्मचारियों की नौकरी गई; भारत में हजारों पर असर की आशंका

Oracle में फिर बड़ी छंटनी, कई कर्मचारियों की नौकरी गई; भारत में हजारों पर असर की आशंका

2 days पहले
ईरान में बड़ा विमान हादसा टला, Boeing 737 का टायर निकला; करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान में बड़ा विमान हादसा टला, Boeing 737 का टायर निकला; करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

2 days पहले
मक्का के पास ड्रोन हमले की कोशिश, सऊदी प्रशासन ने मार गिराने का किया दावा; शहर अलर्ट पर

मक्का के पास ड्रोन हमले की कोशिश, सऊदी प्रशासन ने मार गिराने का किया दावा; शहर अलर्ट पर

2 days पहले
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, हाउस में बिल आगे बढ़ा

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, हाउस में बिल आगे बढ़ा

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India