Skip to content
Sunday, 20 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / सफदरजंग अस्पताल ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली…
समाचार

सफदरजंग अस्पताल ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली अनोखी रोबोटिक हार्ट सर्जरी सफल

दुनिया की पहली अनोखी रोबोटिक हार्ट सर्जरी सफल दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी मेडिकल उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने…

Priyanka Shaw 3 August 2026, 10:16 pm
1 मिनट पढ़ें
सफदरजंग अस्पताल ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली अनोखी रोबोटिक हार्ट सर्जरी सफल
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दुनिया की पहली अनोखी रोबोटिक हार्ट सर्जरी सफल

दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी मेडिकल उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने दुनिया में पहली बार एक बेहद दुर्लभ और जटिल रोबोटिक हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इस उपलब्धि से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।

मरीज को क्या समस्या थी?

डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज का दिल जन्म से ही सामान्य लोगों की तरह नहीं था। उसका दिल छाती के बाईं ओर नहीं, बल्कि दाईं ओर था। इस दुर्लभ स्थिति को डेक्स्ट्रोकार्डिया कहा जाता है, जो लाखों लोगों में किसी एक को होती है।

इसके अलावा मरीज को एक और जन्मजात बीमारी थी, जिसमें दिल की अंदरूनी बनावट सामान्य से अलग थी। इसकी वजह से दिल का एक हिस्सा गलत तरीके से खून पंप कर रहा था, जिससे दिल पर लगातार अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था।

दिल का वाल्व पूरी तरह खराब हो गया था

इन दोनों समस्याओं के कारण मरीज का एवी वाल्व पूरी तरह खराब हो चुका था। दिल का वाल्व एक दरवाजे की तरह काम करता है, जो खून के सही प्रवाह को बनाए रखता है। वाल्व खराब होने से मरीज के दिल की ताकत लगातार कम होती जा रही थी और उसकी जान को खतरा बढ़ गया था।

ऐसी जटिल स्थिति में डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक की मदद से सफल सर्जरी कर मरीज को नई जिंदगी दी।

डॉक्टरों के सामने क्या थी चुनौती?

  • मरीज का दिल दाईं तरफ था और दिल के अंदर की नसें भी उल्टी जुड़ी हुई थीं, इसलिए पुराने तरीके से छाती चीरकर सर्जरी करना बहुत खतरनाक हो सकता था. डॉ. अनुभव गुप्ता और उनकी टीम ने इस मुश्किल को हल करने के लिए आधुनिक रोबोटिक तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया. आम तौर पर जब रोबोट से हार्ट सर्जरी की जाती है तो मशीन को छाती के दाईं तरफ से शरीर में डाला जाता है, क्योंकि दिल बाईं तरफ होता है. वहीं, इस मरीज का दिल तो पहले से ही दाईं तरफ था. ऐसे में डॉक्टरों ने बिल्कुल नया तरीका खोजा. 

    कैसे हुई यह जादुई सर्जरी?

    ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले डॉक्टरों ने पूरी तैयारी की.
  • सीटी स्कैन और 3डी तस्वीरें: सबसे पहले मरीज के दिल का सीटी स्कैन किया गया. फिर कंप्यूटर की मदद से उसकी एक 3डी तस्वीर बनाई गई. इससे डॉक्टरों को मरीज के उल्टे दिल की एकदम सटीक जानकारी मिल गई कि कौन-सी नस कहां है.
  • बिना हड्डी काटे ऑपरेशन: यह ऑपरेशन पुराने तरीके से नहीं किया गया, जिसमें छाती की हड्डी को बीच से काटा जाता है. इसके बजाय डॉक्टरों ने मरीज की छाती पर केवल कुछ छोटे-छोटे छेद किए.
  • रोबोट का कमाल: इन्हीं छेदों के जरिए रोबोट के पतले उपकरणों को शरीर के अंदर डाला गया. एक हाई-डेफिनिशन 3डी कैमरे की मदद से डॉक्टरों को बाहर स्क्रीन पर दिल की बहुत बड़ी और साफ तस्वीर दिख रही थी.  डॉक्टर बाहर बैठे-बैठे रोबोट को निर्देश दे रहे थे और रोबोट अंदर दिल का खराब वाल्व निकालकर उसकी जगह नया वाल्व लगा रहा था.

    रोबोटिक सर्जरी से मरीज को क्या फायदे हुए?
  • हड्डी न काटने से मरीज को भयंकर दर्द से छुटकारा मिल गया.
  • छोटे कट लगने के कारण मरीज का खून बहुत कम बहा.
  • बड़े घाव न होने की वजह से इंफेक्शन का खतरा लगभग खत्म हो गया.
  • घाव छोटा होने के कारण मरीज बहुत जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर जा सकेगा.

    बता दें कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि सफदरजंग अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व में हासिल हुई. सीटीवीएस विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) अनुभव गुप्ता के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सूझबूझ और आधुनिक रोबोटिक तकनीक के सही इस्तेमाल से इस असंभव लगने वाले काम को संभव कर दिखाया.

यह भी पढ़े – 16वें भारतीय अंगदान दिवस पर बड़ी पहल, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने ली अंगदान की शपथ

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

3 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

3 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

3 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

3 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

17 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

17 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

17 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

17 hours पहले
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

18 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India