पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें?
उत्तर प्रदेश में वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर है। अब कागज वाली RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) की जगह स्मार्ट RC कार्ड दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई है।
अब तक मिलने वाली पेपर RC जल्दी फट जाती थी या खराब हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने स्मार्ट कार्ड जारी करने का फैसला लिया है।
क्या है स्मार्ट RC?
स्मार्ट RC देखने में एटीएम कार्ड जैसी होगी। इसमें QR कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी। इससे ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग के अधिकारी कार्ड को स्कैन करके वाहन की पूरी जानकारी तुरंत देख सकेंगे। इससे कागज साथ रखने की परेशानी भी कम होगी।

क्या पुराने वाहन मालिक भी बनवा सकते हैं?
जी हां। फिलहाल यह सुविधा नए वाहन मालिकों के लिए शुरू की गई है, लेकिन पुराने वाहन मालिक भी अपनी पेपर RC को स्मार्ट RC में बदलवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें तय प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नई स्मार्ट RC से वाहन संबंधी जानकारी सुरक्षित रहेगी और जांच की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी।
अप्लाई कैसे करना है
RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, यह काम घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगा:
- फोन या लैपटॉप से VAHAN पोर्टल (vahan.parivahan.gov.in) खोलें.
- स्टेट में उत्तर प्रदेश सिलेक्ट करें और अपना RTO चुनें, या सीधे गाड़ी नंबर डाल दें.
- वहां “RC Related Services” में जाकर “Smart Card” या “Duplicate RC” वाला ऑप्शन चुनें.
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर डालें, डिटेल्स एक बार चेक कर लें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, वो डालकर वेरिफाई करें.
- इसके बाद पोर्टल पर बताई गई फीस UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से भर दें.
- पेमेंट होने के बाद रसीद और फॉर्म का PDF डाउनलोड करके रख लें, काम आ सकता है.
फीस कितनी लगेगी
एक छोटी सी सरकारी फीस देनी होगी. एग्जैक्ट अमाउंट पोर्टल पर ही दिख जाएगा, राज्य और RTO के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है.
RC घर पर कैसे आएगी
आवेदन हो जाने के बाद कहीं जाने की जरूरत नहीं. नई स्मार्ट RC सीधे स्पीड पोस्ट से घर के पते पर भेज दी जाएगी. यह कार्ड पानी-धूल से खराब नहीं होगा, पेपर वाली RC की तरह फटेगा नहीं. QR कोड स्कैन करते ही गाड़ी की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी – मालिक कौन है, इंश्योरेंस है या नहीं, फिटनेस वैलिड है या नहीं. इससे नकली कागज बनाने वालों पर भी लगाम लगेगी.
यह भी पढ़े- 16वें भारतीय अंगदान दिवस पर बड़ी पहल, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने ली अंगदान की शपथ
