Thu. Aug 6th, 2026

‘लॉक अप 2’ को मिला नया विजेता, श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी

करीब 40 दिनों तक चले ड्रामा, टास्क, दोस्ती, लड़ाई और इमोशनल पलों के बाद आखिरकार ‘लॉक अप 2’ को अपना विजेता मिल गया है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित इस रियलिटी शो का खिताब श्रेया कालरा ने अपने नाम कर लिया।

श्रेया को विजेता बनने पर ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी मिला। उनकी जीत का ऐलान होते ही फिनाले में मौजूद शिल्पा शिंदे खुशी से झूम उठीं।

फिनाले में था कड़ा मुकाबला

ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत और राम कपूर टॉप-5 फाइनलिस्ट थे।

फिनाले में सबसे कड़ा मुकाबला श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैंस के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा था। आखिर में श्रेया ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॉप टू में पहुंचीं शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा

फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए गए इस ग्रैंड फिनाले में विजेता का फैसला केवल पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं, बल्कि अंतिम फिनाले टास्क, जूरी और मीडिया के साथ स्टूडियो में मौजूद लोगों की वोटिंग के अनुसार तय हुई।

श्रेया ने न केवल फिनाले टास्क में अपनी दिमागी और शारीरिक क्षमता का लोहा मनवाया, बल्कि ऑडियंस वोटिंग में भी बाकी दावेदारों को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि फिनाले से ठीक पहले योगेश ने एक टास्क जीतकर ₹10 लाख की इनामी राशि पहले ही सुरक्षित कर ली थी, जबकि अन्य उपविजेताओं के हाथ खाली रहे।

ड्रामा और ट्विस्ट से भरा रहा ‘लॉक अप 2’ का सफर

‘लॉक अप 2’ का यह सीजन अपने ड्रामा, ट्विस्ट और सरप्राइज के लिए खूब चर्चा में रहा। पूरे 6 हफ्तों के दौरान शो में कई बड़े मोड़ देखने को मिले।

छठे हफ्ते में हर्षद चोपड़ा ने अपनी फिनाले सीट शिवांगी जोशी को देकर सभी को चौंका दिया। वहीं आकांक्षा चौधरी और वरुण यादव के एलिमिनेशन ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया।

शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, दोस्ती, रणनीतियां और विवाद लगातार चर्चा में रहे। श्रेया कालरा ने भी पूरे सीजन में मजबूती से अपना खेल खेला और सही समय पर अपनी बात रखकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

जीत के बाद भावुक हुईं श्रेया

विजेता बनने के बाद श्रेया कालरा की खुशी देखने लायक थी। ट्रॉफी हाथ में लेते ही उन्होंने उसे चूम लिया और अपनी जीत का श्रेय अपने फैंस और दर्शकों को दिया।

अब ‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि आधिकारिक तौर पर श्रेया कालरा के नाम हो चुकी है।

यह भी पढ़े-भारत के बड़े छात्र आंदोलन: जब छात्रों की आवाज ने बदल दी सरकारों की नीतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *