Sun. Aug 9th, 2026

सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्रा की धूम है। लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मां को पालकी में बैठाकर निकले यात्रा पर

वायरल वीडियो में एक बेटा और उसकी पत्नी अपनी 60 वर्षीय मां को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ तक करीब 260 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करते नजर आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

इस अनोखी सेवा को देखकर लोग बेटे और बहू की खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग बेटे को ‘कलियुग का श्रवण कुमार’ कह रहे हैं।

सालों पुरानी इच्छा हुई पूरी

बेटे राजकुमार ने बताया कि उनकी कई सालों से इच्छा थी कि वह अपनी मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा कराएं। पहले मां इसके लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन इस बार उनकी इच्छा पूरी हो गई। उनका कहना है कि मां की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।

माता-पिता की सेवा का संदेश
रास्ते में लोग रुक कर उन्हें देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। जो भी देख रहा है वो बस तारीफ ही कर रहा है। सावन के इस पवित्र महीने में यह तस्वीर लोगों को संदेश दे रही है कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

यह भी पढ़े- सनातन धर्म में बिना सिले कपड़े क्यों पहने जाते हैं? जानें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *