Skip to content
Monday, 2 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / 26 अगस्त को मनाया जाएगा तिरुवोनम, जानें ओणम…
समाचार

26 अगस्त को मनाया जाएगा तिरुवोनम, जानें ओणम का धार्मिक महत्व और खास परंपराएं

26 अगस्त को है तिरुवोनम, जानें ओणम का महत्व और पूजा विधि दक्षिण भारत, खासकर केरल का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार ओणम इस साल 2026 में 10 दिनों तक मनाया जाएगा।…

Priyanka Shaw 16 August 2026, 6:56 pm
1 मिनट पढ़ें
26 अगस्त को मनाया जाएगा तिरुवोनम, जानें ओणम का धार्मिक महत्व और खास परंपराएं
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

26 अगस्त को है तिरुवोनम, जानें ओणम का महत्व और पूजा विधि

दक्षिण भारत, खासकर केरल का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार ओणम इस साल 2026 में 10 दिनों तक मनाया जाएगा। यह त्योहार खुशहाली, समृद्धि, भाईचारे और फसल की अच्छी पैदावार का प्रतीक माना जाता है।

ओणम मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अथम से होती है और 10वें दिन तिरुवोनम के साथ मुख्य उत्सव पूरा होता है। केरल सरकार के 2026 के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, तिरुवोनम 26 अगस्त 2026, बुधवार को मनाया जाएगा।

कब से शुरू होगा ओणम?

ओणम के 10 दिवसीय उत्सव की शुरुआत अथम से होती है। इस दौरान लोग घरों की सफाई करते हैं और फूलों से पूकलम यानी रंग-बिरंगी फूलों की सजावट बनाना शुरू करते हैं।

इसके बाद हर दिन अलग-अलग परंपराओं के साथ उत्सव आगे बढ़ता है। 10वां और सबसे महत्वपूर्ण दिन तिरुवोनम होता है।

तिरुवोनम का क्या है महत्व?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, ओणम का संबंध राजा महाबली से है। माना जाता है कि महाबली के शासनकाल में राज्य में सुख, शांति और समृद्धि थी। लोग उनके शासन को आज भी याद करते हैं।

मान्यता है कि तिरुवोनम के दिन राजा महाबली अपने लोगों से मिलने धरती पर आते हैं। इसी खुशी में लोग घर सजाते हैं, फूलों की रंगोली बनाते हैं और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं।

ओणम 2026 की मुख्य तिथियां (Onam 2026 Dates)

ओणम का त्यौहार पूरे 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत ‘अथम’ (Atham) से होती है और इसका समापन ‘तिरुवोनम’ पर होता है.

  • ओणम की शुरुआत (अथम): 16 अगस्त 2026 (रविवार)
  • पहला ओणम (उथरादम): 25 अगस्त 2026 (मंगलवार)
  • तिरुवोनम (मुख्य ओणम): 26 अगस्त 2026 (बुधवार)
  • तीसरा और चौथा ओणम: 27 और 28 अगस्त 2026

केरल में 25 अगस्त से 28 अगस्त तक ओणम के उपलक्ष्य में मुख्य सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी.

क्यों मनाया जाता है ओणम?

ओणम केवल एक फसल उत्सव ही नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध भगवान विष्णु के वामन अवतार और दानवीर असुर राजा महाबली से है.

1. राजा महाबली की अपने राज्य वापसी

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रजावत्सल राजा महाबली का शासनकाल केरल के लिए “स्वर्ण युग” माना जाता था. उनकी दयालुता और बढ़ते प्रभाव को देखकर देवताओं के आग्रह पर भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया.

वामन देव ने राजा महाबली से तीन पग भूमि मांगी. दो पग में उन्होंने स्वर्ग और पृथ्वी नाप ली, और तीसरे पग के लिए महाबली ने सहर्ष अपना सिर आगे कर दिया.

भगवान विष्णु ने महाबली को पाताल लोक भेज दिया, लेकिन उनकी भक्ति और उदारता से प्रसन्न होकर उन्हें साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने का वरदान दिया. मान्यता है कि हर साल ओणम के दौरान राजा महाबली अपनी प्रजा का हाल-चाल लेने पाताल लोक से धरती पर आते हैं.

2. वामन जयंती का पर्व

ओणम के मुख्य दिन (तिरुवोनम) को भगवान विष्णु के ‘वामन’ रूप के जन्मोत्सव के रूप में भी पूजा जाता है. इस दिन घरों में मिट्टी के बने ‘ओनाथप्पन’ (Onathappan – वामन और महाबली के प्रतीक) की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

कैसे मनाया जाता है 10 दिनों का यह उत्सव?

ओणम के दौरान केरल की संस्कृति और परंपरा का अनूठा रूप देखने को मिलता है:

पुक्कलम (Pookkalam): ओणम के पहले दिन से ही लोग अपने घरों के आंगन में रंग-बिरंगे ताजे फूलों से रंगोली (पुक्कलम) बनाते हैं, जो हर दिन और बड़ी होती जाती है.

ओणम सध्या (Onam Sadya): मुख्य दिन केले के पत्ते पर पारंपरिक भोजन परोसा जाता है, जिसमें 26 से भी ज्यादा तरह के शाकाहारी व्यंजन (जैसे- अवियल, सांभर, पायसम) शामिल होते हैं.

वल्लम कली (Snake Boat Race): पम्पा नदी में प्रसिद्ध ‘स्नेक बोट रेस’ का आयोजन होता है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होती है.

पुलिकली (Tiger Dance): त्रिशूर में कलाकार अपने शरीर पर बाघ की पेंटिंग बनाकर पारंपरिक ‘पुलिकली’ नृत्य करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि NAV24news किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़े- बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, हथकरघा कपड़ों में दिखी नई जिंदगी की तस्वीर

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

2 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

11 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे
समाचार

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

11 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप
समाचार

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

11 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

2 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

11 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

11 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

11 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

2 hours पहले
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

2 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

2 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

11 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

11 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India