पेड़ काटने के लिए शुभ माने जाते हैं ये 10 नक्षत्र
वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को प्रकृति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से पेड़ काटने से पहले सही समय और नियमों का ध्यान रखने की बात कही गई है। खासकर अगर कोई पेड़ सूख गया हो, बेकार हो या किसी तरह की परेशानी पैदा कर रहा हो, तो उसे हटाने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं।
पेड़ काटने के लिए शुभ माने जाते हैं ये 10 नक्षत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी पेड़ को अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी समय नहीं काटना चाहिए। पेड़ काटने के लिए मृगशिरा, पुनर्वसु, अनुराधा, हस्त, मूल, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, स्वाति और श्रवण नक्षत्र को अनुकूल माना गया है।
पेड़ काटने से पहले करें पूजा
मान्यता के अनुसार पेड़ काटने से पहले उसकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके लिए पेड़ पर गंध, फूल और नैवेद्य अर्पित करने की बात कही गई है। इसके बाद तने को साफ कपड़े से ढककर सफेद सूत लपेटने की परंपरा बताई गई है।
पूजा के दौरान पेड़ पर रहने वाले जीव-जंतुओं के कल्याण की प्रार्थना करनी चाहिए और उनसे दूसरे सुरक्षित स्थान पर चले जाने का निवेदन करना चाहिए। इसके बाद पेड़ को हटाने के लिए अनुमति मांगने की परंपरा बताई गई है।
किस दिशा से काटने की मान्यता है?
पूजा के बाद पेड़ को पानी देने की बात कही गई है। वास्तु की मान्यता के अनुसार इसके बाद पेड़ को पूर्व दिशा से उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए, चारों तरफ घूमकर काटने का विधान बताया गया है। पेड़ को धीरे-धीरे गोलाई में काटने की बात भी कही गई है।
पेड़ काटने से पहले यह बात जरूर जानें
पेड़ काटना केवल धार्मिक या वास्तु से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध पर्यावरण और स्थानीय कानूनों से भी है। इसलिए किसी भी पेड़ को काटने या हटाने से पहले अपने क्षेत्र के नियमों की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से अनुमति जरूर लें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। NAV24NEWS इसकी पुष्टी नहीं करता है. पेड़ काटने से संबंधित वास्तविक निर्णय लेते समय पर्यावरणीय प्रभाव और स्थानीय कानूनों का पालन जरूर करें।
यह भी पढ़े- तुलसीदास जयंती पर जानें घर में रामचरितमानस रखने के नियम, इन जगहों पर न रखें



