Skip to content
Monday, 5 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में…
समाचार

दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

दिल्ली में सीवर, पानी की सप्लाई और सीवेज ट्रीटमेंट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अगले 10 साल के लिए…

Priyanka Shaw 4 October 2026, 10:08 pm
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में सीवर, पानी की सप्लाई और सीवेज ट्रीटमेंट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अगले 10 साल के लिए 17,969.93 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है.

नई व्यवस्था के तहत दिल्ली को 8 जोन में बांटा जाएगा. हर जोन की सीवर व्यवस्था की जिम्मेदारी एक ऑपरेटर को दी जाएगी. इसका उद्देश्य सीवर से जुड़ी समस्याओं का जल्दी समाधान करना और नियमित रूप से रखरखाव करना है.

दिल्ली में सीवर सिस्टम होगा हाईटेक

जल मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक, नई व्यवस्था में शिकायत आने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सीवर व्यवस्था की निगरानी और रखरखाव पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. सीवर लाइन, मैनहोल, पंपिंग स्टेशन और शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी एक ही ऑपरेटर के पास होगी.

दिल्ली में रियल टाइम होगी सीवर नेटवर्क की निगरानी

नई व्यवस्था में सीवर नेटवर्क की निगरानी के लिए केंद्रीय कमांड सेंटर बनाया जाएगा. जियो-टैगिंग के जरिए निरीक्षण किया जाएगा और सीवर सिस्टम पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी.

सीवर की सफाई को ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए मैकेनिकल और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. ऑपरेटर को भुगतान उसके काम और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इससे शिकायतों का जल्दी समाधान होने और सीवर ओवरफ्लो की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है.

दक्षिण दिल्ली की पानी की व्यवस्था पर 6,044 करोड़ रुपये खर्च

दक्षिण दिल्ली में पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 6,044.05 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है. यह योजना करीब 247 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लागू होगी.

इससे 13 UGR कमांड एरिया, 12 विधानसभा क्षेत्र और करीब 2.44 लाख घरेलू उपभोक्ता कवर होंगे. योजना में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ पानी बचाने पर भी जोर दिया जाएगा.

बारिश के पानी को जमा करने और इस्तेमाल किए गए पानी को दोबारा उपयोग में लाने वाले परिवारों को रिबेट देने का प्रस्ताव भी रखा गया है.

दिल्ली में 25 वाटर इमरजेंसी सेंटर होंगे आधुनिक

दिल्ली के 25 वाटर इमरजेंसी सेंटरों के पुनर्निर्माण के लिए 65.49 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इन केंद्रों को आधुनिक, सुरक्षित और डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जाएगा.

13 नए STP से बढ़ेगी सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता

सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता बढ़ाने और यमुना की सफाई में मदद के लिए 13 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने की तैयारी है. इनकी कुल क्षमता 328 MGD होगी.

जल बोर्ड ने इन परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी करने को मंजूरी दे दी है. नरेला के नयाबांस में 5.5 MGD क्षमता वाले विकेंद्रीकृत STP की 123.23 करोड़ रुपये की परियोजना पहले ही आवंटित की जा चुकी है.

वजीराबाद वाटर प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ेगा

लंबे समय से रुकी वजीराबाद जलापूर्ति परियोजना को भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इसके लिए 1,214.58 करोड़ रुपये के पैकेज को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है.

इस परियोजना के तहत 80 MGD क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा. इसके साथ ऑटोमेटेड रॉ-वॉटर इंटेक सिस्टम लगाया जाएगा और 15 साल तक ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस की व्यवस्था होगी. मौजूदा 40 MGD क्षमता वाले प्लांट का भी पुनर्वास किया जाएगा.

दिल्ली जल एवं सीवर(टैरिफ एवं मीटरिंग)विनियम, 2026 को भी मंजूरी

दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली जल एवं सीवर (टैरिफ एवं मीटरिंग) विनियम, 2026 को भी मंजूरी दी है. ये नए नियम 2012 से लागू व्यवस्था की जगह लेंगे.

नए नियमों में पानी और सीवर कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा. शुल्क को ज्यादा तर्कसंगत करने के साथ बिलिंग के नियम भी स्पष्ट किए जाएंगे. इसके अलावा पानी और सीवर से जुड़ी डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़े- दिल्ली-NCR में बारिश का दौर खत्म, तेज धूप से बढ़ी गर्मी; 6 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

मकान गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज
समाचार

मकान गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

5 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी
समाचार

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

7 hours पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी
समाचार

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

7 hours पहले
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस
समाचार

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

7 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

मकान गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

मकान गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

5 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

7 hours पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

7 hours पहले
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

7 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

तिरुवनंतपुरम की BJP पार्षद आर. श्रीलेखा के इस्तीफे पर विवाद, WhatsApp मैसेज से मचा हंगामा

तिरुवनंतपुरम की BJP पार्षद आर. श्रीलेखा के इस्तीफे पर विवाद, WhatsApp मैसेज से मचा हंगामा

6 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

7 hours पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

7 hours पहले
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

7 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India