1 नवंबर से 50% कर्मचारी करेंगे Work From Home
दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई नए नियम और प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया है।
1 नवंबर से Work From Home शुरू
सरकार के आदेश के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके अलावा 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कामों पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।
1 नवंबर से 50% कर्मचारी, बाकी करेंगे Work From Home
दिल्ली सरकार ने सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर भी नए नियम जारी किए हैं। 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ऑफिस में 50% कर्मचारी काम करेंगे, जबकि बाकी 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे।
ऑफिस के समय में भी बदलाव किया गया है। MCD के तहत आने वाले कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। वहीं GNCTD के तहत आने वाले सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा।
निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर सख्ती
सरकार ने प्रदूषण बढ़ाने वाली निर्माण गतिविधियों पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने का फैसला किया है। 1 नवंबर से धूल उड़ाने वाले तोड़फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा।
इसके बाद 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लागू होगी। सरकार का उद्देश्य सर्दियों के दौरान हवा की गुणवत्ता को खराब होने से रोकना है।
कर्मचारीयों को देना होगा दोगुना पार्किंग शुल्क
प्रदूषण कम करने और निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए दिल्ली में पार्किंग शुल्क भी बढ़ाया जाएगा।
1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग फीस दोगुनी कर दी जाएगी। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के स्वामित्व और प्रबंधन वाली पार्किंग इस नियम से बाहर रहेगी।
सरकार का मानना है कि इन कदमों से सर्दियों में प्रदूषण और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े- दिल्ली में नकली नोट गिरोह का खुलासा, 18.23 लाख के नकली नोट बरामद



