Skip to content
Saturday, 7 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 366…
खबर ज़रा हटके

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 366 के पार, GRAP-3 लागू; कई इलाकों में 400 से ज्यादा पहुंचा प्रदूषण

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की समस्या भी बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय कोहरा और स्मॉग छाने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, राजधानी में हवा…

Priyanka Shaw 7 November 2026, 11:18 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 366 के पार, GRAP-3 लागू; कई इलाकों में 400 से ज्यादा पहुंचा प्रदूषण
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की समस्या भी बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय कोहरा और स्मॉग छाने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होने के कारण शुक्रवार को GRAP-3 लागू कर दिया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार यानी 7 नवंबर 2026 की सुबह 6 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली के 15 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार 6 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

पालम में सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 56 से 98 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह और रात में हल्की ठंड के साथ कोहरा और स्मॉग देखने को मिलेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

दिल्ली के किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण?

CPCB के रियल टाइम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। प्रमुख इलाकों का हाल इस प्रकार है:

  • IIT दिल्ली – 442
  • पंजाबी बाग – 433
  • विवेक विहार – 427
  • जहांगीरपुरी – 421

इसके अलावा नॉर्थ कैंपस, द्वारका सेक्टर-8, सिरी फोर्ट, आरके पुरम, रोहिणी, सोनिया विहार, बवाना, नरेला, पटपड़गंज, ओखला फेज-2, नजफगढ़ और मुंडका समेत कई इलाकों में भी AQI 400 से ज्यादा रहा।

GRAP-3 लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए GRAP-3 के तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं।

  • BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल कारों के चलने पर रोक रहेगी।
  • कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।
  • सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का प्रावधान किया गया है।
  • निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कामों पर रोक लगा दी गई है।
  • प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

फिलहाल दिल्ली-NCR में प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

अगर अचानक धरती की ओर गिरने लगे चांद, तो क्या होगा? समुद्र में उठेंगी विशाल लहरें, अंतरिक्ष में बिखर जाएगा चांद
खबर ज़रा हटके

अगर अचानक धरती की ओर गिरने लगे चांद, तो क्या होगा? समुद्र में उठेंगी विशाल लहरें, अंतरिक्ष में बिखर जाएगा चांद

2 days पहले
कप्तान की जिद ने बर्बाद किया लाला अमरनाथ का करियर! एक विवाद के चलते 12 साल तक टीम इंडिया से रहे बाहर
खबर ज़रा हटके

कप्तान की जिद ने बर्बाद किया लाला अमरनाथ का करियर! एक विवाद के चलते 12 साल तक टीम इंडिया से रहे बाहर

4 days पहले
यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में
खबर ज़रा हटके

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

5 days पहले
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है
खबर ज़रा हटके

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

5 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

अगर अचानक धरती की ओर गिरने लगे चांद, तो क्या होगा? समुद्र में उठेंगी विशाल लहरें, अंतरिक्ष में बिखर जाएगा चांद

अगर अचानक धरती की ओर गिरने लगे चांद, तो क्या होगा? समुद्र में उठेंगी विशाल लहरें, अंतरिक्ष में बिखर जाएगा चांद

2 days पहले
कप्तान की जिद ने बर्बाद किया लाला अमरनाथ का करियर! एक विवाद के चलते 12 साल तक टीम इंडिया से रहे बाहर

कप्तान की जिद ने बर्बाद किया लाला अमरनाथ का करियर! एक विवाद के चलते 12 साल तक टीम इंडिया से रहे बाहर

4 days पहले
यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

5 days पहले
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

5 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

मिजोरम में पटाखे जलाने पर सख्त कानून, बिना अनुमति आतिशबाजी करने पर जेल और 50 हजार रुपये तक जुर्माना

मिजोरम में पटाखे जलाने पर सख्त कानून, बिना अनुमति आतिशबाजी करने पर जेल और 50 हजार रुपये तक जुर्माना

6 hours पहले
लद्दाख के पास चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, लेह और कश्मीर तक महसूस हुए झटके

लद्दाख के पास चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, लेह और कश्मीर तक महसूस हुए झटके

7 hours पहले
आज 7 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? जानें दिवाली से लेकर नवंबर के बाकी दिनों में कब-कब रहेगी छुट्टी

आज 7 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? जानें दिवाली से लेकर नवंबर के बाकी दिनों में कब-कब रहेगी छुट्टी

7 hours पहले
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टी20 टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टी20 टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान

15 hours पहले
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में झटके 229 विकेट

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में झटके 229 विकेट

16 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India