Skip to content
Thursday, 19 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली की जहरीली हवा का असर अदालत तक…
समाचार

दिल्ली की जहरीली हवा का असर अदालत तक पहुंचा, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही दे सकेंगे विदेश में रहने वाले बुजुर्ग

दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण अब अदालतों की सुनवाई को भी प्रभावित करने लगा है. सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है. इसे देखते हुए दिल्ली…

Priyanka Shaw 19 November 2026, 10:39 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली की जहरीली हवा का असर अदालत तक पहुंचा, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही दे सकेंगे विदेश में रहने वाले बुजुर्ग
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण अब अदालतों की सुनवाई को भी प्रभावित करने लगा है. सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है. इसे देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दो बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने ब्रिटेन और अमेरिका में रहने वाले इन दोनों बुजुर्गों को एक पुराने प्रोबेट केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने की अनुमति दे दी है. अब उन्हें गवाही देने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करके भारत नहीं आना पड़ेगा.

बुजुर्गों की उम्र और सेहत को देखते हुए लिया फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस विनोद कुमार की बेंच ने कहा कि दोनों गवाह बुजुर्ग हैं और विदेश में रहते हैं. ऐसे में उनकी उम्र, लंबी हवाई यात्रा की परेशानी और सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही कराना सही फैसला है. कोर्ट ने माना कि इन परिस्थितियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

फरवरी-मार्च 2027 तक टल सकती थी गवाही

दोनों बुजुर्गों ने कोर्ट को बताया था कि उनकी गवाही अक्टूबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच होनी थी. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर आमतौर पर काफी बढ़ जाता है.

उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के मौसम और प्रदूषण के आदी नहीं हैं. ऐसे में लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. दोनों ने बताया कि वे फरवरी या मार्च 2027 में भारत आने की योजना बना रहे हैं. कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अनुमति देकर गवाही को आगे टालने की जरूरत खत्म कर दी.

दूसरे पक्ष ने गवाही की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

इस फैसले का दूसरे पक्ष ने विरोध किया. उनका कहना था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने पर कोई दूसरा व्यक्ति गवाहों को जवाब बता सकता है या उन पर दबाव बना सकता है.

इसके अलावा दस्तावेज दिखाने, गवाही के दौरान जरूरी कागजात उपलब्ध कराने, बयानों पर हस्ताक्षर कराने और अलग-अलग देशों के समय के अनुसार सुनवाई करने जैसी समस्याओं की आशंका भी जताई गई.

कोर्ट ने कहा- गवाहों को प्रभावित करने से रोकने के नियम मौजूद

दिल्ली हाईकोर्ट ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूल्स, 2025 में गवाही को निष्पक्ष बनाने के लिए जरूरी व्यवस्था की गई है.

कोर्ट के मुताबिक, गवाही के दौरान दोनों बुजुर्गों को पूरे समय कैमरे के सामने रहना होगा. वहां मौजूद कोऑर्डिनेटर यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी व्यक्ति उन्हें जवाब न बताए और न ही उन पर किसी तरह का दबाव बनाए. जरूरत पड़ने पर जिरह के दौरान जरूरी दस्तावेज भी उन्हें दिखाए जा सकेंगे.

लंदन और न्यूयॉर्क में होगी गवाही की व्यवस्था

दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों गवाहों के लिए अलग-अलग जगह तय की हैं. ब्रिटेन में रहने वाले बुजुर्ग की गवाही लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से होगी. वहीं, अमेरिका में रहने वाले दूसरे बुजुर्ग न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देंगे.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए देने होंगे एक लाख रुपये

कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तकनीकी व्यवस्था और आईटी अधिकारी की सेवाओं के लिए कुल एक लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया है. यह रकम दोनों बुजुर्गों को बराबर-बराबर देनी होगी. यानी प्रत्येक आवेदक को 50 हजार रुपये जमा करने होंगे.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

Intel में फिर बड़ी छंटनी, नवंबर में भी कई कर्मचारियों की गई नौकरी, CEO लिप-बू टैन ने लिया फैसला
समाचार

Intel में फिर बड़ी छंटनी, नवंबर में भी कई कर्मचारियों की गई नौकरी, CEO लिप-बू टैन ने लिया फैसला

12 minutes पहले
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, सुबह छाएगा कोहरा, तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट के आसार
समाचार

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, सुबह छाएगा कोहरा, तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट के आसार

18 minutes पहले
सोनिया गांधी की किताब में मेनका गांधी का जिक्र, पुराना वीडियो हुआ वायरल, रिश्तों पर कही थी ये बात
समाचार

सोनिया गांधी की किताब में मेनका गांधी का जिक्र, पुराना वीडियो हुआ वायरल, रिश्तों पर कही थी ये बात

30 minutes पहले
मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका
समाचार

मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका

22 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

Intel में फिर बड़ी छंटनी, नवंबर में भी कई कर्मचारियों की गई नौकरी, CEO लिप-बू टैन ने लिया फैसला

Intel में फिर बड़ी छंटनी, नवंबर में भी कई कर्मचारियों की गई नौकरी, CEO लिप-बू टैन ने लिया फैसला

12 minutes पहले
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, सुबह छाएगा कोहरा, तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट के आसार

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, सुबह छाएगा कोहरा, तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट के आसार

18 minutes पहले
सोनिया गांधी की किताब में मेनका गांधी का जिक्र, पुराना वीडियो हुआ वायरल, रिश्तों पर कही थी ये बात

सोनिया गांधी की किताब में मेनका गांधी का जिक्र, पुराना वीडियो हुआ वायरल, रिश्तों पर कही थी ये बात

30 minutes पहले
मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका

मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका

22 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, मिल सकता है 19 हजार करोड़ का पैकेज

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, मिल सकता है 19 हजार करोड़ का पैकेज

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India