अगर आप आज घर में इस्तेमाल होने वाला LPG सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले इसकी ताजा कीमत जान लेना जरूरी है. सरकारी तेल कंपनियों (OMC) की ओर से जारी दरों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है. वहीं, गुरुग्राम में इसके लिए 950.50 रुपये चुकाने होंगे.
दरअसल, जून महीने में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इसलिए अगर आप आज गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के हिसाब से कीमत जरूर चेक कर लें. अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य वजहों से LPG सिलेंडर के दाम अलग हो सकते हैं.
गौरतलब है कि देश में कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला सितंबर 2026 से जारी है. 19 किलो वाला सिलेंडर 1 सितंबर को 9.50 रुपये बढ़कर 2,747.50 पर पहुंचा था. इसके बाद 1 अक्टूबर को इसमें 62.50 की बड़ी बढ़ोतरी की गई, जिससे कीमत 2,810 हो गई. अब 1 नवंबर को 10 रुपये के ताजा इजाफे के बाद दिल्ली और नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820 पर पहुंच गई है. इस तरह बीते तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर कुल 82 रुपये तक महंगा हो चुका है.
शहरवार चेक करें रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 939.50 रुपये | 2,820.00 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,757.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,774.50 रुपये |
| कोलकाता | 968.00 रुपये | 2,964.00 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,110.50 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,774.00 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968.00 रुपये | 3,004.00 रुपये |
| वाराणसी | 979.50 रुपये | 2,942.00 रुपये |
| लखनऊ | 979.50 रुपये | 2,932.50 रुपये |
बुकिंग से पहले देखें ताजा भाव
गौरतलब है कि तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव या एनर्जी सप्लाई में आ रही रुकावट जैसी बाजार की स्थिति को देखते हुए तेल कंपनियां महीने के बीच में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर के रेट बदल सकती हैं. ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत जरूर चेक कर लें.



