Skip to content
Saturday, 21 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / नागपुर का नाम बदलकर ‘दीक्षाभूमि’ करने की मांग,…
समाचार

नागपुर का नाम बदलकर ‘दीक्षाभूमि’ करने की मांग, संजय राउत बोले- सरकार प्रस्ताव लाए तो करेंगे समर्थन

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शहरों और जगहों के नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में आ गया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने नागपुर का नाम बदलकर ‘दीक्षाभूमि’ करने की…

Priyanka Shaw 21 November 2026, 1:13 am
1 मिनट पढ़ें
नागपुर का नाम बदलकर ‘दीक्षाभूमि’ करने की मांग, संजय राउत बोले- सरकार प्रस्ताव लाए तो करेंगे समर्थन
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शहरों और जगहों के नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में आ गया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने नागपुर का नाम बदलकर ‘दीक्षाभूमि’ करने की मांग की है. पार्टी नेता संजय राउत ने शुक्रवार को यह मांग उठाई. यह मांग ऐसे समय आई है, जब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने का फैसला किया है.

दरअसल, डॉ. बीआर आंबेडकर ने अक्टूबर 1956 में नागपुर में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था. इसी वजह से नागपुर की दीक्षाभूमि को बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास स्थान माना जाता है.

नागपुर का नाम बदलने पर क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने कहा कि पूरा देश डॉ. आंबेडकर का सम्मान करता है. उनके मुताबिक, दादर तो सिर्फ एक मेट्रो स्टेशन है, लेकिन नागपुर का नाम बदलकर दीक्षाभूमि करना डॉ. आंबेडकर को बड़ी श्रद्धांजलि होगी.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस बारे में प्रस्ताव लाना चाहिए. शिवसेना (उबाठा) इस प्रस्ताव का समर्थन करेगी. राउत ने यह भी कहा कि अगर इस मांग को लेकर कोई विवाद होता है, तो उनकी पार्टी सरकार के साथ खड़ी रहेगी.

दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलेगी सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि मुंबई के दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ किया जाएगा. इसके लिए जरूरी सरकारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बता दें कि दिसंबर 1956 में डॉ. आंबेडकर के निधन के बाद मुंबई के दादर इलाके में स्थित चैत्यभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया था. आज यह जगह उनके अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्मारक और श्रद्धा का केंद्र है.

कांग्रेस ने भी किया मांग का समर्थन

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी नागपुर का नाम बदलकर दीक्षाभूमि करने की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर से लोग दीक्षाभूमि आते हैं, तो नागपुर का नाम बदलने में क्या परेशानी है.

वडेट्टीवार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश का संविधान इस तरह बनाया है कि कोई भी तानाशाह भारत के लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकता. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस संजय राउत की मांग का समर्थन करेगी.

बीजेपी ने संजय राउत पर साधा निशाना

वहीं, बीजेपी ने संजय राउत की मांग पर सवाल उठाए हैं. महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि राउत को सबसे पहले दादर मेट्रो स्टेशन का नाम ‘चैत्यभूमि’ करने के फैसले का स्वागत करना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना (उबाठा) के नेता महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को एक राजनीतिक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की योजना का विरोध कर रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता ने राउत पर डॉ. आंबेडकर के विचारों का प्रचार नहीं करने का आरोप भी लगाया.

बीजेपी मंत्री ने क्या कहा?

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नागपुर पहले से ही दीक्षाभूमि के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि नागपुर आने वाला हर व्यक्ति दीक्षाभूमि जरूर जाता है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

Wedding Season 2026: आज से शादियों का सीजन शुरू, दिल्ली-NCR में 5 लाख शादियों से होगा 1 लाख करोड़ का कारोबार, जानें शुभ मुहूर्त
समाचार

Wedding Season 2026: आज से शादियों का सीजन शुरू, दिल्ली-NCR में 5 लाख शादियों से होगा 1 लाख करोड़ का कारोबार, जानें शुभ मुहूर्त

5 hours पहले
दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5 साल में 20 नवंबर का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज, जानें मौसम का हाल
समाचार

दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5 साल में 20 नवंबर का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज, जानें मौसम का हाल

5 hours पहले
PM Modi का आज तीन राज्यों का दौरा, IIT खड़गपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ में युवाओं को करेंगे सम्मानित
समाचार

PM Modi का आज तीन राज्यों का दौरा, IIT खड़गपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ में युवाओं को करेंगे सम्मानित

5 hours पहले
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 181 लोग अस्पताल में भर्ती
समाचार

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 181 लोग अस्पताल में भर्ती

5 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

Wedding Season 2026: आज से शादियों का सीजन शुरू, दिल्ली-NCR में 5 लाख शादियों से होगा 1 लाख करोड़ का कारोबार, जानें शुभ मुहूर्त

Wedding Season 2026: आज से शादियों का सीजन शुरू, दिल्ली-NCR में 5 लाख शादियों से होगा 1 लाख करोड़ का कारोबार, जानें शुभ मुहूर्त

5 hours पहले
दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5 साल में 20 नवंबर का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5 साल में 20 नवंबर का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज, जानें मौसम का हाल

5 hours पहले
PM Modi का आज तीन राज्यों का दौरा, IIT खड़गपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ में युवाओं को करेंगे सम्मानित

PM Modi का आज तीन राज्यों का दौरा, IIT खड़गपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ में युवाओं को करेंगे सम्मानित

5 hours पहले
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 181 लोग अस्पताल में भर्ती

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 181 लोग अस्पताल में भर्ती

5 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

नवंबर में हवाई सफर हो सकता है महंगा, एयरलाइंस ने घटाईं फ्लाइट्स, जानें क्या है वजह

नवंबर में हवाई सफर हो सकता है महंगा, एयरलाइंस ने घटाईं फ्लाइट्स, जानें क्या है वजह

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India