Skip to content
Friday, 27 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / 1 दिसंबर से GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराना होगा…
समाचार

1 दिसंबर से GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराना होगा आसान, अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी छुट्टी

अगर आपका GST से जुड़ा कोई काम बाकी है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला किया है. नए…

Priyanka Shaw 27 November 2026, 10:47 am
1 मिनट पढ़ें
1 दिसंबर से GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराना होगा आसान, अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी छुट्टी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अगर आपका GST से जुड़ा कोई काम बाकी है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला किया है. नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे. इसके बाद पात्र कारोबारी घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल करा सकेंगे. इसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

वित्त मंत्रालय ने इस बदलाव के लिए सेंट्रल GST (CGST) नियमों में संशोधन किया है. इसका मकसद GST से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाना और कारोबारियों का समय बचाना है.

क्या बदलने वाला है?

नए नियमों के तहत अगर कोई कारोबारी अपना GST रजिस्ट्रेशन बंद करना चाहता है और उसने सभी जरूरी शर्तें पूरी कर दी हैं, तो उसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सिस्टम के जरिए कैंसिल हो जाएगा.

इसके लिए दो मुख्य शर्तें रखी गई हैं.

  1. कारोबारी ने अपनी सभी जरूरी GST रिटर्न फाइल कर दी हों.
  2. उस पर कोई बकाया टैक्स, ब्याज, फीस, पेनल्टी या दूसरी देनदारी बाकी न हो.

अगर कारोबारी इन दोनों शर्तों को पूरा करता है, तो GST पोर्टल अपने आप रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने का ऑनलाइन आदेश जारी कर देगा.

किन मामलों में अधिकारी की मंजूरी जरूरी होगी?

हालांकि, सभी कारोबारियों को इस सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा. अगर किसी कारोबारी ने अपनी जरूरी GST रिटर्न जमा नहीं की है या उस पर टैक्स, ब्याज और पेनल्टी का पैसा बकाया है, तो उसका आवेदन संबंधित GST अधिकारी के पास भेजा जाएगा.

इसके बाद अधिकारी मामले की जांच करेंगे और जरूरी कार्रवाई करेंगे.

किस तारीख से कैंसिल माना जाएगा GST रजिस्ट्रेशन?

नए नियमों के मुताबिक, कारोबारी ने आवेदन में जिस तारीख से अपना GST रजिस्ट्रेशन बंद करने की मांग की होगी, उसी तारीख से रजिस्ट्रेशन कैंसिल माना जाएगा.

रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने की जानकारी कारोबारी को ऑनलाइन FORM GST REG-38 के जरिए दी जाएगी.

किन कारोबारियों को होगा फायदा?

इस बदलाव से खासतौर पर उन कारोबारियों को राहत मिलेगी, जिन्होंने अपना बिजनेस बंद कर दिया है या अब उन्हें GST रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है.

पहले रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. लेकिन नए नियम लागू होने के बाद पात्र कारोबारियों का काम ऑनलाइन ही पूरा हो सकेगा. इससे समय की बचत होगी और कागजी कार्रवाई भी कम होगी.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

2,000 रुपये से कम में खरीदें रूम हीटर, जानें खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
समाचार

2,000 रुपये से कम में खरीदें रूम हीटर, जानें खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

19 minutes पहले
सर्दियों में रोज नहाना जरूरी या हफ्ते में 3-4 बार काफी? जानें क्या है सही तरीका
समाचार

सर्दियों में रोज नहाना जरूरी या हफ्ते में 3-4 बार काफी? जानें क्या है सही तरीका

32 minutes पहले
बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल
समाचार

बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

40 minutes पहले
त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात
समाचार

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

51 minutes पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

2,000 रुपये से कम में खरीदें रूम हीटर, जानें खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

2,000 रुपये से कम में खरीदें रूम हीटर, जानें खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

19 minutes पहले
सर्दियों में रोज नहाना जरूरी या हफ्ते में 3-4 बार काफी? जानें क्या है सही तरीका

सर्दियों में रोज नहाना जरूरी या हफ्ते में 3-4 बार काफी? जानें क्या है सही तरीका

32 minutes पहले
बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

40 minutes पहले
त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

51 minutes पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

59 minutes पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India