Skip to content
Friday, 27 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / YouTube का भारत में अब तक का सबसे…
समाचार

YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर भारतीय क्रिएटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन इसके साथ ही प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो की संख्या भी बढ़ती…

Priyanka Shaw 27 November 2026, 10:14 am
1 मिनट पढ़ें
YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर भारतीय क्रिएटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन इसके साथ ही प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो की संख्या भी बढ़ती जा रही है. इसी वजह से YouTube ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है.

अप्रैल से जून 2026 के बीच YouTube ने भारत से अपलोड किए गए 34.4 लाख वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया. इन वीडियो को कंपनी ने कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण हटाया है. यह आंकड़ा दुनिया के सभी देशों में सबसे ज्यादा है. पिछली तिमाही के मुकाबले भारत में हटाए गए वीडियो की संख्या में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

हैरानी की बात यह है कि दुनिया भर में हटाए गए कुल वीडियो में से करीब 31 फीसदी वीडियो अकेले भारत के थे. आइए जानते हैं कि भारत के बाद किन देशों में सबसे ज्यादा वीडियो हटाए गए और इसकी क्या वजह रही.

अमेरिका के मुकाबले भारत में तीन गुना ज्यादा वीडियो हटाए गए

अप्रैल से जून 2026 के बीच YouTube ने दुनियाभर में करीब 1.1 करोड़ वीडियो हटाए. इसमें भारत 34.4 लाख वीडियो के साथ पहले नंबर पर रहा. वहीं, अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा, जहां से 12.4 लाख वीडियो हटाए गए. इसके बाद इंडोनेशिया का नंबर आया, जहां 9.2 लाख वीडियो प्लेटफॉर्म से हटाए गए.

YouTube किसी वीडियो को किस देश से अपलोड किया गया है, इसकी पहचान अपलोड करने वाले व्यक्ति के IP एड्रेस के जरिए करता है.

हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि भारत में सबसे ज्यादा किस तरह के वीडियो हटाए गए. लेकिन दुनियाभर के आंकड़ों के मुताबिक, हटाए गए कुल वीडियो में से 68.2 फीसदी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. वहीं, 98.6 फीसदी आपत्तिजनक वीडियो की पहचान किसी इंसान ने नहीं, बल्कि YouTube के ऑटोमेटेड AI सिस्टम ने की थी.

पुलिस और अदालतों की शिकायत पर भी हटाए गए वीडियो

YouTube ने सिर्फ अपने नियमों के उल्लंघन के कारण ही वीडियो नहीं हटाए, बल्कि भारतीय पुलिस और अदालतों की शिकायतों पर भी बड़ी संख्या में कंटेंट हटाया गया.

जनवरी से जून 2026 के बीच Google को भारत से ऑनलाइन कंटेंट हटाने के लिए कुल 4,006 अनुरोध मिले. इनमें से 3,399 अनुरोध अकेले YouTube से जुड़े थे. पिछले छह महीनों के मुकाबले ऐसे अनुरोधों में 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

इन सभी शिकायतों में कुल 65,091 कंटेंट हटाने की मांग की गई थी. इस मामले में दुनिया भर में भारत से आगे सिर्फ रूस और दक्षिण कोरिया रहे.

आंकड़ों के मुताबिक, कंटेंट हटाने के लिए सबसे ज्यादा अनुरोध पुलिस की तरफ से आए. पुलिस ने कुल 2,870 अनुरोध भेजे, जो कुल मांगों का करीब 72 फीसदी है. वहीं, अदालतों की तरफ से 695 अनुरोध मिले.

इन शिकायतों में सबसे बड़ी वजह मानहानि रही. कुल 2,130 अनुरोधों में किसी कंटेंट को अपमानजनक बताते हुए उसे हटाने की मांग की गई थी. यानी भारत में YouTube पर वीडियो हटाने की कार्रवाई के पीछे कंपनी के अपने नियमों के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों और अदालतों की शिकायतें भी बड़ी वजह रहीं.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात
समाचार

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

11 minutes पहले
सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे
समाचार

सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

27 minutes पहले
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं
समाचार

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं

34 minutes पहले
हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि
समाचार

हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

46 minutes पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

11 minutes पहले
सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

27 minutes पहले
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं

34 minutes पहले
हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

46 minutes पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

कर्नाटक में बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

कर्नाटक में बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

18 seconds पहले
त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

11 minutes पहले
सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

27 minutes पहले
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं

34 minutes पहले
हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

46 minutes पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India