सर्दियों में ठंड बढ़ते ही कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर की जरूरत पड़ने लगती है. ऐसे में अगर आप भी नया हीटर खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 2,000 रुपये तक है, तो बाजार में आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं.
इस कीमत में आपको फैन हीटर, क्वार्ट्ज हीटर और कुछ सिरेमिक हीटर मिल सकते हैं. हालांकि, हीटर खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत और डिजाइन नहीं देखना चाहिए. उसकी बिजली की खपत, गर्मी देने की क्षमता और सुरक्षा से जुड़े फीचर्स पर भी ध्यान देना जरूरी है. खासकर अगर आप हीटर का इस्तेमाल बेडरूम या बच्चों के आसपास करने वाले हैं, तो सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें.
1. हीटर खरीदने से पहले समझें उसकी तकनीक
2,000 रुपये से कम कीमत में मुख्य रूप से तीन तरह के हीटर मिलते हैं.
- फैन हीटर: इसमें पंखे की मदद से गर्म हवा कमरे में फैलती है. यह जल्दी गर्मी देता है और छोटे कमरों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि, इसमें पंखे की आवाज आती है.
- क्वार्ट्ज हीटर: यह सामने बैठे व्यक्ति को सीधे गर्मी देता है. पढ़ाई या ऑफिस का काम करते समय पास बैठकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- सिरेमिक हीटर: इसमें सिरेमिक एलिमेंट का इस्तेमाल होता है. कुछ मॉडल पंखे की मदद से गर्म हवा पूरे कमरे में फैलाते हैं.
2. बिजली की खपत का रखें ध्यान
हीटर खरीदते समय उसकी वॉट क्षमता जरूर चेक करें. इस बजट में आमतौर पर 800 से 2,000 वॉट तक के हीटर मिल जाते हैं.
उदाहरण के लिए, 2,000 वॉट का हीटर एक घंटे में करीब 2 यूनिट बिजली खर्च करता है. वहीं, 800 वॉट वाला हीटर एक घंटे में लगभग 0.8 यूनिट बिजली की खपत करता है.
इसलिए ऐसा हीटर खरीदें, जिसमें जरूरत के हिसाब से हीटिंग कम या ज्यादा करने का विकल्प हो. इससे बिजली की खपत को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
3. सुरक्षा फीचर्स और वारंटी जरूर देखें
रूम हीटर खरीदते समय उसकी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें. कोशिश करें कि हीटर में ओवरहीट प्रोटेक्शन, टिप-ओवर प्रोटेक्शन और थर्मल कट-ऑफ जैसे फीचर्स मौजूद हों.
ये फीचर्स हीटर के ज्यादा गर्म होने या गिरने की स्थिति में उसे बंद करने में मदद करते हैं. इसके अलावा थर्मोस्टेट और तापमान कंट्रोल की सुविधा भी देख सकते हैं. खरीदने से पहले कंपनी की वारंटी और कस्टमर सर्विस के बारे में जानकारी जरूर लें.
2,000 रुपये से कम कीमत में ये हैं रूम हीटर के विकल्प
अगर आप कम बजट में रूम हीटर खरीदना चाहते हैं, तो इन मॉडल्स पर विचार कर सकते हैं.
| हीटर का नाम | कीमत |
|---|---|
| AmazonBasics कॉम्पैक्ट हीटर | ₹1,151 |
| Havells Bero क्वार्ट्ज हीटर | ₹1,960 |
| Longway Magma फैन हीटर | ₹999 |
| Crompton Comfy Plus क्वार्ट्ज हीटर | ₹1,314 |
| Borosil Novus फैन हीटर | ₹1,498 |
| Orient New Areva हीटर | ₹1,598 |
| Warmex पोर्टेबल फैन हीटर | ₹1,279 |
नोट: ये कीमतें उपलब्ध जानकारी के आधार पर हैं. खरीदने से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत और फीचर्स की जांच जरूर करें.



