Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / Entertainment / दिल्ली में ‘राहु केतु’ का भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस,…
Entertainment

दिल्ली में ‘राहु केतु’ का भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलकित– वरुण की सुपरहिट जोड़ी फिर करेगी दर्शकों को लोटपोट

नई दिल्ली।हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों का अपना एक अलग और खास दर्शक वर्ग रहा है, और जब बात पुलकित सम्राट व वरुण शर्मा की जोड़ी की हो, तो दर्शकों की उम्मीदें…

Niharika Gupta 13 January 2026, 8:48 pm
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में ‘राहु केतु’ का भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलकित– वरुण की सुपरहिट जोड़ी फिर करेगी दर्शकों को लोटपोट
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों का अपना एक अलग और खास दर्शक वर्ग रहा है, और जब बात पुलकित सम्राट व वरुण शर्मा की जोड़ी की हो, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसी कड़ी में आगामी कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और निर्माता सूरज कुमार मीडिया के सामने मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से, भावनात्मक पल और कॉमेडी से भरपूर बातें सामने आईं।

फिल्म ‘राहु केतु’ आगामी 16 तारीख को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म न सिर्फ हंसी का तड़का लगाने का वादा करती है, बल्कि इसके जरिए जीवन को देखने का एक सकारात्मक और दार्शनिक नजरिया भी पेश किया जाएगा।

पुलकित– वरुण की जोड़ी फिर एक साथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि ‘राहु केतु’ एक पूरी तरह से एंटरटेनिंग और फैमिली कॉमेडी फिल्म है।
उन्होंने कहा,
“वरुण और मेरी जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है। जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मैंने तुरंत हां कह दी, क्योंकि मुझे यकीन था कि यह फिल्म वरुण के पास भी जाएगी और वह भी बिना देर किए हां कहेंगे। और वही हुआ।”

पुलकित ने यह भी कहा कि इस फिल्म की कहानी और किरदारों में एक अलग तरह की मासूमियत और सच्चाई है, जो दर्शकों को सीधे तौर पर कनेक्ट करेगी।

भावुक पल: मां को किया याद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला, जब पुलकित सम्राट ने अपनी दिवंगत मां का जिक्र किया। उन्होंने कहा,
“मेरी मां को हंसाने वाली फिल्में बहुत पसंद थीं। मुझे लगता है कि यह फिल्म देखकर वह ऊपर से भी मुस्कुरा रही होंगी।”

उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और यह साफ हो गया कि ‘राहु केतु’ पुलकित के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी है।

वरुण शर्मा का मजेदार अंदाज़

वहीं, अपने चिर-परिचित हास्य अंदाज़ में वरुण शर्मा ने फिल्म के अनोखे टाइटल पर मज़ेदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा,
“हमें अक्सर अजीबोगरीब नाम वाली फिल्में मिलती हैं, लेकिन अगर लोग हमें पसंद करते हैं तो इसमें क्या दिक्कत है।”

वरुण ने आगे बताया,
“फिल्म में मैं ‘राहु’ हूं और पुलकित ‘केतु’। जब मुझे पता चला कि राहु सिर्फ सिर है और केतु शरीर, तो मैं खुद हैरान रह गया। लेकिन जब ये दोनों मिलते हैं, तो स्क्रीन पर आग लगा देते हैं।”

वरुण शर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि पुलकित के साथ काम करना हमेशा उनके लिए खास रहा है और दोनों की केमिस्ट्री इस फिल्म में भी दर्शकों को भरपूर हंसी देगी।

कॉमेडी करना सबसे मुश्किल

वरुण शर्मा ने कॉमेडी की चुनौती पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा,
“हम पर हमेशा पहले से बेहतर करने का दबाव रहता है। लोग हमसे उम्मीद करते हैं और हमारी कोशिश रहती है कि पिछली लाइन को पार करें। कॉमेडी करना सबसे मुश्किल काम है, क्योंकि आपको नहीं पता सामने बैठा इंसान किस मूड में है।”

उनका मानना है कि सच्ची कॉमेडी वही होती है, जो बिना जबरदस्ती के दिल से निकले और दर्शकों को राहत दे।

फिल्म की टीम और कलाकार

‘राहु केतु’ को लेखक और निर्देशक विपुल विग ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, प्रगति देशमुख, सूरज सिंह और वर्षा कुकरेजा ने किया है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और बी-लाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है।

फिल्म में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के अलावा शालिनी पांडे और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और भी मजेदार बनाएंगे।

कहानी में छिपा दर्शन

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए पुलकित सम्राट ने एक दिलचस्प और दार्शनिक पहलू साझा किया। उन्होंने कहा,
“राहु और केतु का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगर दिल और दिमाग साफ हो, तो वे आपके सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं।”

उन्होंने आगे बताया,
“राहु आपको महत्वाकांक्षा, दौलत और शोहरत देता है, जबकि केतु प्यार, समर्पण और मोक्ष सिखाता है। फिल्म के जरिए हम यही संदेश देना चाहते हैं कि जीवन को मस्ती और ईमानदारी के साथ जिएं।”

हंसी के साथ सकारात्मक संदेश- वरुण

‘राहु केतु’ सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलन और सकारात्मक सोच के साथ जीने का संदेश भी देती है। फिल्म में हास्य के साथ-साथ दर्शन और भावनाओं का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को हंसाने के साथ सोचने पर भी मजबूर करेगा।

दर्शकों को बड़ी उम्मीद

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की सुपरहिट जोड़ी पहले भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर चुकी है, और इस बार ‘राहु केतु’ से भी वही उम्मीद की जा रही है। फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट, दमदार संवाद और मजेदार किरदार इसे एक संपूर्ण मनोरंजक पैकेज बनाते हैं।

अब देखना यह होगा कि 16 तारीख को रिलीज होने जा रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है, लेकिन इतना तय है कि ‘राहु केतु’ दर्शकों को हंसी, मस्ती और सकारात्मक संदेश से भरपूर अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढें – उदयपुर की शाही शादी के बाद एयरपोर्ट पर नजर आए नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन — कृति सेनन भी साथ दिखीं

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Niharika Gupta

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिश्ते पर सलमान खान ने किया मजाकिया खुलासा
Entertainment

‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिश्ते पर सलमान खान ने किया मजाकिया खुलासा

1 week पहले
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
समाचार

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

4 weeks पहले
मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग खारिज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बताई वजह
समाचार

मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग खारिज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बताई वजह

4 weeks पहले
Salman Khan Raksha Bandhan: सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई, बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन
Entertainment

Salman Khan Raksha Bandhan: सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई, बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

2 months पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

Entertainment

‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिश्ते पर सलमान खान ने किया मजाकिया खुलासा

‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिश्ते पर सलमान खान ने किया मजाकिया खुलासा

1 week पहले
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

4 weeks पहले
मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग खारिज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बताई वजह

मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग खारिज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बताई वजह

4 weeks पहले
Salman Khan Raksha Bandhan: सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई, बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Salman Khan Raksha Bandhan: सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई, बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

2 months पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

5 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India