दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक ने को 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया. इस खास अवसर पर जब अलका याज्ञनिक पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मंच की ओर बढ़ीं, तो उन्हें एक अटेंडेंट की सहायता लेते हुए देखा गया। समारोह के दौरान उनकी तबीयत कुछ कमजोर नजर आई, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, बाद में अलका याज्ञनिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी।
सिंगर अलका ने शेयर किया पोस्ट
प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और अपनी सेहत को लेकर चल रही चिंताओं पर बात की. उन्होंने बताया कि वो काफी समय से पब्लिक अपीयरेंस से दूर हैं क्योंकि वो धीरे-धीरे अपनी सेहत सुधारने की कोशिश कर रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DZ8RVnQxnR-/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पिछले दो सालों से मैं सुर्खियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अपनी जिंदगी की ज्यादा जानकारी शेयर करने से दूर रही हूं. आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी कठिन समय से गुजर रही हूं और इस पूरे सफर में आपका प्यार, दुआएं और समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं.’
