Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / political / बिहार विधानसभा चुनाव: पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने…
political

बिहार विधानसभा चुनाव: पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश कैडर के 25 IAS अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुदृढ़ता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के…

Niharika Gupta 29 September 2025, 8:49 pm
1 मिनट पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव: पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश कैडर के 25 IAS अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुदृढ़ता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने मध्य प्रदेश कैडर के 25 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पर्यवेक्षक (Observers) नियुक्त किया है, जो चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।

ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे। मतदान से लेकर मतगणना तक हर चरण में इनकी भूमिका अहम रहेगी। पर्यवेक्षक बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां के प्रशासनिक प्रबंध, आचार संहिता का पालन, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं की सुविधा की निगरानी करेंगे।

दिल्ली से होगा चुनावी मिशन का आगाज़ – बिहार विधानसभा चुनाव

सभी 25 IAS अधिकारी बिहार रवाना होने से पहले दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में एक विशेष ब्रीफिंग सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और भौगोलिक हालात के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही आयोग की तरफ से उन्हें स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे कि किस तरह पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद इन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। प्रत्येक अधिकारी को स्वतंत्र अधिकार और जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि वह अपने क्षेत्र में चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर सकें।

कौन-कौन संभालेंगे जिम्मेदारी? – बिहार विधानसभा चुनाव

नियुक्त किए गए IAS अधिकारियों में मध्य प्रदेश कैडर के कई अनुभवी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारी वर्तमान में सचिव, आयुक्त, निदेशक या प्रबंध निदेशक पदों पर कार्यरत हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें चुनावी पर्यवेक्षण की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इन 25 अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • शोभित जैन – सदस्य सचिव, एमपी फूड कमीशन
  • सोनाली पोंक्षे वायंगणकर – पीएस, सामाजिक न्याय विभाग
  • विवेक कुमार पोरवाल – पीएस, राजस्व विभाग
  • पी. नरहरि – पीएस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
  • डॉ. संजय गोयल – सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
  • रघुराज एम.आर. – सचिव, श्रम विभाग
  • जीवी रश्मि – सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
  • मदन विभीषण नागरोजे – आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हैंडलूम
  • स्वतंत्र कुमार सिंह – निदेशक, बीजीटीआर
  • भरत यादव – प्रबंध निदेशक, एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन
  • अभिषेक सिंह – सचिव, गृह विभाग
  • अजय गुप्ता – निदेशक, किसान कल्याण विभाग
  • अमित तोमर – आईजी, पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक
  • अविनाश लवानिया – प्रबंध निदेशक, पॉवर मैनेजमेंट कंपनी (जबलपुर)
  • प्रीति मैथिल – आयुक्त सह निदेशक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
  • अनुराग चौधरी – अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • तरुण राठी – निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं
  • गौतम सिंह – अपर सचिव, राजस्व विभाग
  • गिरीश शर्मा – निदेशक, एमपी स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट
  • हरजिंदर सिंह – निदेशक, राज्य शिक्षा केंद्र
  • सरिता बाला ओम प्रजापति – निदेशक, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (WALMI)
  • वीरेंद्र कुमार – अपर सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग
  • डॉ. फटिंग राहुल हरिदास – आयुक्त, एमपी हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड
  • कुमार पुरषोत्तम – प्रबंध निदेशक, कृषि विपणन बोर्ड

ये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों और चुनावी खर्च की निगरानी करेंगे।

चुनाव आयोग का उद्देश्य और तैयारी

चुनाव आयोग का कहना है कि पर्यवेक्षकों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनावी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। बिहार में चुनावी माहौल हमेशा संवेदनशील माना जाता है। ऐतिहासिक रूप से यहां जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का असर ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में पर्यवेक्षक अधिकारी प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में करोड़ों मतदाता हिस्सा लेंगे। बड़ी संख्या में नए मतदाता भी जुड़ रहे हैं। ऐसे में पर्यवेक्षकों की निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि हर वोट सही जगह जाए और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रहे।

पर्यवेक्षकों की भूमिका क्यों अहम? – बिहार विधानसभा चुनाव

पर्यवेक्षक न केवल चुनावी कार्यों की निगरानी करते हैं, बल्कि वे स्थानीय प्रशासन और पुलिस तंत्र को भी दिशा देते हैं। यदि किसी क्षेत्र में गड़बड़ी, गुटबाजी, धमकाने या धनबल/बल प्रयोग की शिकायत मिलती है तो पर्यवेक्षक तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कर सकते हैं।

इसके अलावा, ये अधिकारी चुनाव आयोग को नियमित रिपोर्ट देंगे, जिसमें मतदान प्रतिशत, गड़बड़ियों की शिकायत, सुरक्षा इंतजाम और प्रशासनिक सहयोग से जुड़ी जानकारी होगी। यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े होते हैं, तो पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर आयोग तुरंत कड़ा निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें – 29 सितंबर 2025 देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Niharika Gupta

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर
political

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर

2 weeks पहले
नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील
political

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

3 weeks पहले
शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस
समाचार

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

3 weeks पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन
political

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

political

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर

2 weeks पहले
नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

3 weeks पहले
शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

3 weeks पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

6 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India