Skip to content
Sunday, 4 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / political / राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी…
political

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की…

Priyanka Shaw 3 October 2026, 6:21 pm
1 मिनट पढ़ें
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की जानकारी दी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को होगा। वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होगा। सभी चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

8 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर रखी गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी करने का कार्यक्रम है।

चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों और वाहनों के इस्तेमाल तथा चुनाव प्रचार से जुड़े कार्यों पर निर्वाचन आयोग के नियम लागू होंगे।

महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण

राजस्थान में पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू है। राज्य की 14,403 ग्राम पंचायतों में से करीब 7,201 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी।

इसके अलावा ग्राम पंचायतों के 1.30 लाख से ज्यादा वार्डों में भी चुनाव होंगे।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जताई जीत की उम्मीद

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पंचायत चुनाव में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पार्टी ने निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था, उसी तरह पंचायत चुनाव में भी अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।

दीया कुमारी का यह बयान बीजेपी की चुनावी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में जुटी भीड़

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील
political

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

8 hours पहले
शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस
समाचार

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

8 hours पहले
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, दिल्ली-मुंबई में विरोध प्रदर्शन
political

वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, दिल्ली-मुंबई में विरोध प्रदर्शन

1 day पहले
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन का ऐलान, CJP ने रखीं तीन मांगें
political

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन का ऐलान, CJP ने रखीं तीन मांगें

2 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

political

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

8 hours पहले
शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

8 hours पहले
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, दिल्ली-मुंबई में विरोध प्रदर्शन

वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, दिल्ली-मुंबई में विरोध प्रदर्शन

1 day पहले
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन का ऐलान, CJP ने रखीं तीन मांगें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन का ऐलान, CJP ने रखीं तीन मांगें

2 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

2 hours पहले
रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

3 hours पहले
जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

3 hours पहले
यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

4 hours पहले
सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब

सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब

4 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India