Skip to content
Monday, 5 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश…
समाचार

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर…

Priyanka Shaw 5 October 2026, 8:27 pm
1 मिनट पढ़ें
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। सोमवार, 5 अक्टूबर को CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन से जुड़ी जानकारी दी।

सौरव दास ने कहा कि प्रदर्शनकारी दिल्ली में किस तरह जुटेंगे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पहले ही पूरी योजना बता दी गई तो पुलिस को उन्हें रोकने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर उतरकर प्रदर्शन नहीं करना चाहता, लेकिन जब कोई और रास्ता नहीं बचता तो यह आखिरी विकल्प होता है। सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें उम्मीद थी कि सरकार के रवैये में बदलाव आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब सरकार को अपनी बात सुनाने के लिए आंदोलन जारी रखना पड़ेगा।

‘जंतर-मंतर उम्मीद और जीत का प्रतीक’

सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर अब सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि उम्मीद और जीत का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें किसी जगह रोकती है तो वे वहीं बैठकर प्रदर्शन करेंगे और उस जगह को ही जंतर-मंतर मानेंगे।

उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

गिरफ्तारी के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन

सौरव दास ने कहा कि अगर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह या अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाता है या गिरफ्तार किया जाता है, तो इससे आंदोलन खत्म नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई युवाओं के भविष्य और व्यवस्था में बदलाव के लिए है। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर पर ताला लगा दिए जाने के बावजूद लोग दूसरी जगहों पर इकट्ठा होकर अपना विरोध जारी रख सकते हैं।

दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरव दास ने कथित रूप से दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों ने लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

उन्होंने दिल्ली पुलिस में पेपर लीक और रिश्वत देकर भर्ती किए जाने का भी आरोप लगाया और इस मामले में जवाब देने की मांग की।

यह भी पढ़े- यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज
समाचार

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

23 hours पहले
दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये
समाचार

दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

24 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी
समाचार

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

1 day पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी
समाचार

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

23 hours पहले
दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

24 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

1 day पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India