Skip to content
Thursday, 8 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा, अक्टूबर में…
समाचार

दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा, अक्टूबर में 98 नए मामले; कुल संख्या 695 पहुंची

अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतर दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राजधानी में डेंगू…

Priyanka Shaw 7 October 2026, 12:51 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा, अक्टूबर में 98 नए मामले; कुल संख्या 695 पहुंची
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतर

दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राजधानी में डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 2026 में अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है। दिल्ली नगर निगम (MCD) की साप्ताहिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

सितंबर में डेंगू के सबसे ज्यादा 286 मामले सामने आए

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में डेंगू के सबसे ज्यादा 286 मामले सामने आए थे। वहीं, सितंबर में मलेरिया के भी 124 मामले दर्ज किए गए, जो इस साल किसी एक महीने में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले अगस्त में डेंगू के 90 और मलेरिया के 53 मामले सामने आए थे।

इस साल डेंगू और मलेरिया से कोई मौत नहीं

3 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में अब तक डेंगू के 98 और मलेरिया के 23 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल दिल्ली में मलेरिया के कुल मामले 266 हो गए हैं।

MCD के मुताबिक, 2026 में अब तक डेंगू या मलेरिया से किसी की मौत की सूचना नहीं है।

दिल्ली में चिकनगुनिया के कुल मामले 29 हो गए हैं

दिल्ली में चिकनगुनिया के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसके 2 नए मामले सामने आए हैं। अगस्त में चिकनगुनिया के 8 और सितंबर में 5 मामले दर्ज किए गए थे।

नए मामलों के बाद इस साल दिल्ली में चिकनगुनिया के कुल मामले 29 हो गए हैं। इस बीमारी से भी अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

मच्छरों की रोकथाम के लिए MCD की कार्रवाई जारी

MCD ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए दिल्ली के रिहायशी इलाकों में लगातार जांच और मच्छर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक कर्मचारियों ने 3.18 करोड़ से ज्यादा घरों का सर्वेक्षण किया है। इस दौरान 1.89 लाख से ज्यादा घरों में मच्छरों का लार्वा मिला।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए MCD ने 1,32,172 कानूनी नोटिस जारी किए और 20,882 चालान किए हैं। इस साल अब तक जुर्माने के रूप में करीब 29.70 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के फॉर्म-6 आरोप पर चुनाव आयोग की सफाई, EC ने दावे को बताया भ्रामक

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

SIR के विरोध में AAP का दिल्ली में प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘वोटर लिस्ट में नाम वापस जोड़ें’

3 hours पहले
10 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर CJP नेता सौरव दास का बड़ा दावा, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगी लड़ाई’

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लिए बॉडी कैमरा अनिवार्य करने की याचिका ठुकराई

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े फैसले, 6,690 आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि दोगुनी

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

SIR के विरोध में AAP का दिल्ली में प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘वोटर लिस्ट में नाम वापस जोड़ें’

SIR के विरोध में AAP का दिल्ली में प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘वोटर लिस्ट में नाम वापस जोड़ें’

3 hours पहले
10 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर CJP नेता सौरव दास का बड़ा दावा, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगी लड़ाई’

10 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर CJP नेता सौरव दास का बड़ा दावा, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगी लड़ाई’

3 hours पहले
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लिए बॉडी कैमरा अनिवार्य करने की याचिका ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लिए बॉडी कैमरा अनिवार्य करने की याचिका ठुकराई

3 hours पहले
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े फैसले, 6,690 आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि दोगुनी

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े फैसले, 6,690 आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि दोगुनी

3 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, 3 साल बाद अक्टूबर का पहला हफ्ता सबसे ज्यादा प्रदूषित

EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India