Skip to content
Monday, 24 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली के नवादा में ट्रैफिक से नहीं मिलेगी…
समाचार

दिल्ली के नवादा में ट्रैफिक से नहीं मिलेगी राहत! सीवर मरम्मत अधूरी, 15 जुलाई तक डायवर्जन जारी

अगर आप नजफगढ़ रोड, द्वारका मोड़, नवादा या उत्तम नगर से रोजाना सफर करते हैं, तो अभी ट्रैफिक से राहत नहीं मिलने वाली है। नवादा मेट्रो स्टेशन के पास धंसी सीवर लाइन…

Priyanka Shaw 9 July 2026, 10:40 pm
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली के नवादा में ट्रैफिक से नहीं मिलेगी राहत! सीवर मरम्मत अधूरी, 15 जुलाई तक डायवर्जन जारी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अगर आप नजफगढ़ रोड, द्वारका मोड़, नवादा या उत्तम नगर से रोजाना सफर करते हैं, तो अभी ट्रैफिक से राहत नहीं मिलने वाली है। नवादा मेट्रो स्टेशन के पास धंसी सीवर लाइन की मरम्मत समय पर पूरी नहीं हो पाई है।

इस वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन बढ़ा दिया है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को जाम, लंबा रास्ता और सफर में देरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली जल बोर्ड ने 20 मई की रात 10 बजे से नवादा मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर नंबर 722 और 723 के बीच धंस चुकी सीवर लाइन की मरम्मत शुरू की थी. इसके लिए द्वारका मोड़ से उत्तम नगर जाने वाली मुख्य लेन को बंद कर दिया गया था. ट्रेंचलेस तकनीक से किए जा रहे इस काम को 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी मरम्मत पूरी नहीं हो सकी.

दिल्ली जल बोर्ड ने मांगा अतिरिक्त समय

मरम्मत कार्य अधूरा रहने पर दिल्ली जल बोर्ड ने ट्रैफिक पुलिस से डायवर्जन की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 15 जुलाई तक मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था जारी रखने की अनुमति दे दी. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा.

द्वारका मोड़ से ककरोला तक लगा जाम

सड़क बंद होने के कारण द्वारका मोड़, नवादा, उत्तम नगर, डाबड़ी मोड़ और ककरोला सहित आसपास के इलाकों में रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है. लगातार जाम के कारण ईंधन की खपत बढ़ रही है और वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है.

38 डीटीसी और क्लस्टर बसों के बदले रूट

डीटीसी और क्लस्टर की करीब 38 बसों के रूट बदल दिए गए हैं. पहले जो बसें उत्तम नगर और नवादा होते हुए नजफगढ़ व आसपास के ग्रामीण इलाकों तक सीधे जाती थीं, अब उन्हें डाबड़ी मोड़, पावर हाउस, द्वारका सेक्टर-3 और द्वारका मोड़ होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है.

बसों में 50 प्रतिशत तक कमी

लंबे रूट और जाम के कारण बसों के फेरों में करीब 50 प्रतिशत तक कमी आ गई है. समय की कमी के चलते कई बसें अपने अंतिम स्टॉप तक पहुंचने के बजाय ककरोला से ही वापस लौट जाती हैं. इससे यात्रियों को बीच रास्ते उतरकर दूसरी बस पकड़नी पड़ रही है, जिससे उनका सफर और अधिक मुश्किल हो गया है.

भारी ट्रैफिक का असर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है. बैटरी बचाने के लिए कई बार बसों का एयर कंडीशनर बंद करना पड़ता है. उमस और गर्मी के बीच बंद शीशों वाली बसों में सफर करना यात्रियों के लिए बेहद कठिन हो जाता है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह
समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग
समाचार

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त
समाचार

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान
समाचार

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India