Sat. Aug 1st, 2026

दिल्ली में सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली 3,000 साइकिलें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 की छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान शिक्षा मंत्री आशीष सूद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह साइकिलें छात्राओं के लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। इससे उन्हें सुरक्षित तरीके से स्कूल आने-जाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना की घोषणा दिल्ली बजट में की गई थी। पहले चरण में 3,000 छात्राओं को साइकिलें दी गई हैं।

सरकार ने बताया कि अगले महीने चरणबद्ध तरीके से कुल 1.40 लाख छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल पहुंचना आसान बनाना, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *