Loading...
Wed. Jul 8th, 2026

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन इंदर कुमार ने किया है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले आए पहले रिव्यू के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है

‘धमाल 4’ का फर्स्ट रिव्यू आउट

एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की बेसिक स्टोरी सेम हैं लेकिन कॉन्सेप्ट, सिचुएशन एंड कैरेक्टर ट्रीटमेंट फ्रैश हैं. ये सबसे ज्यादा एडवेंचर्स और बड़े पैमाने पर बनाई गई है. इंदर कुमार की राइटिंग और डायरेक्शन बहुत अच्छा है.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘बड़ा प्लस प्वॉइंट ये है कि कैरेक्टर्स में ऑर्गेनिक ह्यूमर और सिचुएशन शानदार है. अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश और अंजलि जबरदस्त हैं. लेकिन फिल्म क आत्मा जावेद जाफरी और अरशद वारसी हैं. फिल्म में कुछ कमियां भी हैं. इसका स्क्रीनप्ले काफी फास्ट है. धमाल 4 में फन है, खजाना ढूंढ़ने का प्रॉसेस फील गुड है. फिल्म खासतौर पर फैमिली और बच्चों के लिए डिजाइन की गई है. फिल्म में ऐसा फन है जो आज के दौर में चाहिए.’

बता दें कि फिल्म को भूषण कुमार, अजय देवगन, किशन कुमार, अशोक थकेरिया, इंदर कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है.  फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र, ईशा गुप्ता अंजलि आनंद जैसे स्टार्स हैं. फिल्म सक्सेसफुल धमाल फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है. बाकी के पार्ट्स को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था. अब देखना होगा कि धमाल 4 को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहा तो इसका भी फायदा मिलने की बहुत उम्मीदें हैं. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *