Skip to content
Monday, 2 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / IRCTC का खास टूर पैकेज, एक सफर में…
समाचार

IRCTC का खास टूर पैकेज, एक सफर में घूमिए गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग

अगर आप इस साल पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का ‘हिमालयन ट्रैंक्विलिटी रेल टूर’ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पैकेज में आपको गंगटोक, कालिम्पोंग…

Priyanka Shaw 31 July 2026, 6:01 pm
1 मिनट पढ़ें
IRCTC का खास टूर पैकेज, एक सफर में घूमिए गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अगर आप इस साल पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का ‘हिमालयन ट्रैंक्विलिटी रेल टूर’ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पैकेज में आपको गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग जैसे पूर्वोत्तर भारत के तीन खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर करने का मौका मिलेगा।

यह टूर हर रविवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होता है। पैकेज में ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने और घूमने की सुविधा शामिल है। इससे यात्रियों को अलग-अलग होटल या टैक्सी बुक करने की जरूरत नहीं पड़ती।

कालिम्पोंग से होगी यात्रा की शुरुआत

इस यात्रा का पहला पड़ाव कालिम्पोंग होगा। यह शहर अपने शांत माहौल, खूबसूरत पहाड़ों, फूलों की नर्सरी और बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने वालों के लिए यह जगह खास है।

गंगटोक में मिलेगा प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव

इसके बाद पर्यटक सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। यहां बर्फ से ढके पहाड़, एमजी मार्ग, खूबसूरत व्यू पॉइंट्स और बौद्ध मठ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

दार्जिलिंग में होगा सफर का समापन

यात्रा का आखिरी पड़ाव दार्जिलिंग होगा, जिसे ‘क्वीन ऑफ द हिल्स’ भी कहा जाता है। यहां के चाय बागान, कंचनजंघा का नजारा और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अगर आप परिवार, दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो IRCTC का यह टूर पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

कब और कहां से होगी यात्रा?

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन का यह पैकेज हर रविवार हावड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होगा. यात्रियों की ट्रेन शाम 6:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) पहुंचेगी. वापसी की यात्रा शनिवार को होगी, जहां से ट्रेन शाम 5:25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह हावड़ा पहुंचेगी. हालांकि रेलवे ने साफ किया है कि परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन के समय में बदलाव हो सकता है.

कितना होगा किराया?

इस पैकेज की शुरुआती कीमत 29,150 रुपये प्रति व्यक्ति (लीन पीरियड में ट्रिपल शेयरिंग) रखी गई है. वहीं पीक सीजन में यही किराया 31,450 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. अगर आप डबल या सिंगल शेयरिंग में यात्रा करना चाहते हैं, तो उसके अनुसार अलग-अलग किराया तय किया गया है. बच्चों के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किया गया है. इसलिए बुकिंग से पहले अपनी जरूरत के अनुसार कैटेगरी चुन सकते हैं.

इस टूर पैकेज में यात्रियों को थर्ड एसी कैटेगरी का कन्फर्म ट्रेन टिकट दिया जाएगा. इसके अलावा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार होटल में ठहरने की सुविधा भी मिलेगी. लोकल टूरिस्ट स्थानों की सैर और एक शहर से दूसरे शहर तक आने-जाने के लिए एसी वाहन की व्यवस्था की जाएगी. खाने में रोजाना नाश्ता और डिनर शामिल रहेगा. इसके साथ ही यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस और लागू टैक्स का लाभ भी मिलेगा.

किन सुविधाओं के लिए अलग से करना होगा भुगतान?

पैकेज में दोपहर का भोजन शामिल नहीं है. ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाला भोजन भी यात्रियों को खुद खरीदना होगा. इसके अलावा एंट्री टिकट, बोटिंग, फॉरेस्ट एंट्री फीस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष दर्शन पास, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, लॉन्ड्री, मिनरल वाटर, टिप्स, कैमरा शुल्क और अन्य व्यक्तिगत खर्च पैकेज का हिस्सा नहीं हैं. अगर मौसम खराब होने, भूस्खलन, सड़क बंद होने या किसी राजनीतिक कारण से यात्रा प्रभावित होती है, तो उससे होने वाला अतिरिक्त खर्च भी यात्रियों को खुद देना होगा.

कहां मिलेगा ठहरने का इंतजाम?

इस पैकेज के तहत कालिम्पोंग में एक रात गोल्डन कुंसेल या इसी श्रेणी के होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी. गंगटोक में दो रात समिट ग्रैंड या समान श्रेणी के होटल में रुकने का मौका मिलेगा. वहीं दार्जिलिंग में दो रात सुमिटेल क्वींस यार्ड या इसी श्रेणी के होटल में ठहराया जाएगा. अगर आप बिना किसी झंझट के हिमालय की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो IRCTC का यह पैकेज एक सुविधाजनक और बजट फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है. ट्रेन यात्रा, होटल, स्थानीय परिवहन और कई जरूरी सुविधाएं एक ही पैकेज में मिलने से आपकी यात्रा आरामदायक और यादगार बन सकती है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

5 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

14 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे
समाचार

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

14 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप
समाचार

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

14 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

5 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

14 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

14 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

14 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

4 hours पहले
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

5 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

5 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

14 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India