Skip to content
Monday, 5 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / INTERNATIONAL / जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका-चीन की होड़ बदल…
INTERNATIONAL

जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका-चीन की होड़ बदल रही दुनिया, उभरती ताकतें बना रहीं नए विकल्प

अमेरिका-चीन की होड़ बदल रही दुनिया भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की मौजूदा…

Priyanka Shaw 4 October 2026, 7:51 pm
1 मिनट पढ़ें
जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका-चीन की होड़ बदल रही दुनिया, उभरती ताकतें बना रहीं नए विकल्प
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अमेरिका-चीन की होड़ बदल रही दुनिया

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की मौजूदा स्थिति पर अमेरिका की बदली भूमिका और चीन के बढ़ते प्रभाव का गहरा असर पड़ रहा है। जयशंकर ने यह बात 62वें म्यूनिक सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में कही।

जयशंकर के मुताबिक, आज की वैश्विक व्यवस्था कई बड़े बदलावों से गुजर रही है। इसमें अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, उभरती और मध्यम शक्तियों की बढ़ती आत्मनिर्भरता और देशों की ओर से अपने साझेदारों में विविधता लाने की कोशिश शामिल है।

अमेरिका की बदली भूमिका अहम- जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि आज के वैश्विक हालात काफी हद तक अमेरिका की बदली हुई स्थिति से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर खुद को एक प्रमुख और स्वतंत्र शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

उनके मुताबिक, अमेरिका की नीतियों और उसके बदलते रुख का असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी पड़ रहा है।

चीन का बढ़ता प्रभाव भी बड़ी वजह-जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा कि चीन का उदय मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का दूसरा बड़ा पहलू है। दुनिया की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई है। उसकी आर्थिक ताकत अब राजनीतिक प्रभाव में भी बदल रही है।

जयशंकर ने कहा कि दुनिया अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा देख रही है। यह मुकाबला केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और रणनीतिक फैसलों पर भी पड़ रहा है।

उभरते देश आत्मनिर्भरता पर दे रहे जोर-जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि भारत समेत कई उभरती और मध्यम आर्थिक शक्तियां अब अपने हितों को लेकर ज्यादा जागरूक हो रही हैं। ये देश अपनी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए ज्यादा विकल्प चाहते हैं और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश अब मजबूत सप्लाई चेन बनाने, नए साझेदार तलाशने और जोखिम कम करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए हर मुद्दे पर सभी देशों का एक जैसा विचार होना जरूरी नहीं है।

साथ काम करने के लिए हर बात पर सहमति जरूरी नहीं

विदेश मंत्री ने कहा कि दो देशों के बीच सहयोग के लिए हर मुद्दे पर पूरी तरह सहमत होना जरूरी नहीं है। अगर कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों देशों के हित मिलते हैं, तो वे साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में देश अपने रिश्तों में विविधता ला रहे हैं और जोखिम कम करने के लिए कई विकल्प तैयार कर रहे हैं। इसी प्रक्रिया से एक नया वैश्विक ढांचा धीरे-धीरे तैयार हो रहा है।

अमेरिका और चीन दोनों के साथ रिश्ते संभव

जयशंकर ने कहा कि उभरती और मध्यम ताकतें एक-दूसरे के साथ सहयोग करने के साथ-साथ अमेरिका और चीन दोनों के साथ संबंध बनाए रख सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि उनके हितों में सीधा टकराव न हो।

उन्होंने क्वाड और ब्रिक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग देशों के बीच सहयोग के कई मंच मौजूद हैं।

जयशंकर ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर, इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर और नॉर्दर्न सी रूट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट देशों के बीच कनेक्टिविटी और सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने ब्रिक्स को भी एक ऐसा मंच बताया, जहां कई देश एक साथ आकर अपनी सामूहिक आवाज को मजबूत कर सकते हैं।

इसके अलावा जयशंकर ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये भारत की पहल हैं और बदलती वैश्विक व्यवस्था में सहयोग के नए उदाहरण पेश करती हैं।

जयशंकर का कहना है कि दुनिया अब एक ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जहां देश केवल एक शक्ति पर निर्भर रहने के बजाय कई साझेदारों के साथ मिलकर अपने हितों और सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

रूस-यूक्रेन के पायलटों में विमान के अंदर झड़प का दावा, 34 हजार फीट से नीचे आया विमान
समाचार

रूस-यूक्रेन के पायलटों में विमान के अंदर झड़प का दावा, 34 हजार फीट से नीचे आया विमान

4 days पहले
कांगो में विमान हादसा, 14 लोगों की मौत, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल
समाचार

कांगो में विमान हादसा, 14 लोगों की मौत, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

1 week पहले
UNGA में शहबाज शरीफ और तारिक रहमान की मुलाकात, पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा
समाचार

UNGA में शहबाज शरीफ और तारिक रहमान की मुलाकात, पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा

1 week पहले
तुर्किए में भूकंप के तेज झटके, 5.4 रही तीव्रता; कई इलाकों में महसूस हुए झटके
समाचार

तुर्किए में भूकंप के तेज झटके, 5.4 रही तीव्रता; कई इलाकों में महसूस हुए झटके

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

INTERNATIONAL

रूस-यूक्रेन के पायलटों में विमान के अंदर झड़प का दावा, 34 हजार फीट से नीचे आया विमान

रूस-यूक्रेन के पायलटों में विमान के अंदर झड़प का दावा, 34 हजार फीट से नीचे आया विमान

4 days पहले
कांगो में विमान हादसा, 14 लोगों की मौत, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

कांगो में विमान हादसा, 14 लोगों की मौत, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

1 week पहले
UNGA में शहबाज शरीफ और तारिक रहमान की मुलाकात, पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा

UNGA में शहबाज शरीफ और तारिक रहमान की मुलाकात, पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा

1 week पहले
तुर्किए में भूकंप के तेज झटके, 5.4 रही तीव्रता; कई इलाकों में महसूस हुए झटके

तुर्किए में भूकंप के तेज झटके, 5.4 रही तीव्रता; कई इलाकों में महसूस हुए झटके

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

मकान गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

मकान गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

5 hours पहले
तिरुवनंतपुरम की BJP पार्षद आर. श्रीलेखा के इस्तीफे पर विवाद, WhatsApp मैसेज से मचा हंगामा

तिरुवनंतपुरम की BJP पार्षद आर. श्रीलेखा के इस्तीफे पर विवाद, WhatsApp मैसेज से मचा हंगामा

5 hours पहले
दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

6 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

6 hours पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India