Skip to content
Friday, 11 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / कराची में दिखा गणपति उत्सव का खूबसूरत नजारा,…
खबर ज़रा हटके

कराची में दिखा गणपति उत्सव का खूबसूरत नजारा, मुस्लिम कारीगर ने बनाई बप्पा की मूर्ति

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के कराची का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर भारत और पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में तनाव या विवाद की तस्वीरें देखने…

Priyanka Shaw 10 September 2026, 11:46 pm
1 मिनट पढ़ें
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के कराची का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर भारत और पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में तनाव या विवाद की तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस वीडियो में भाईचारे और आपसी सम्मान की खूबसूरत झलक दिखाई दे रही है।

वीडियो में कराची की सड़कों पर गणपति उत्सव मनाते लोग नजर आ रहे हैं। यह नजारा सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

मुस्लिम कारीगर ने रंगी गणेश जी की मूर्ति

इंस्टाग्राम पर अमर प्रकाश नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें कराची के पुराने गणेश मठ मंदिर की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इस मंदिर की देखभाल वहां रहने वाला एक मराठी परिवार करता है।

वीडियो का सबसे खास हिस्सा उस समय सामने आता है, जब कैमरा गणेश जी की मूर्ति बना रहे एक कारीगर की ओर जाता है। टोपी पहने एक मुस्लिम कारीगर स्प्रे मशीन से गणेश जी की मूर्ति को रंगता हुआ नजर आता है।

वह पूरी मेहनत और ध्यान से मूर्ति को तैयार कर रहा है। वीडियो पर लिखा है, “कौन हिंदू? कौन मुस्लिम? बप्पा का आशीर्वाद और कराची की खूबसूरती।” लोगों को यह संदेश काफी पसंद आ रहा है।

कराची की सड़कों पर निकला गणपति जुलूस

वीडियो के दूसरे हिस्से में कराची की सड़कों पर गणपति जुलूस दिखाई देता है। फूलों से सजी गाड़ी में गणपति बप्पा की मूर्ति ले जाई जा रही है।

इस दौरान कई मराठी महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में नजर आती हैं। महिलाओं ने हरी साड़ी, पारंपरिक नथ और हरी चूड़ियां पहन रखी हैं।

मराठी भजनों से गूंजा माहौल

जुलूस के दौरान महिलाएं माइक लेकर मराठी में भजन और गीत गाती हुई नजर आती हैं। आसपास के लोग भी शांतिपूर्वक इस धार्मिक आयोजन को देखते दिखाई दे रहे हैं।

कराची की सामान्य गलियों से गुजरता यह जुलूस वीडियो में एक अलग ही माहौल दिखाता है।

वीडियो को मिल रहा जबरदस्त प्यार

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसे 34 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों के यूजर्स इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह तस्वीर दिखाती है कि इंसानियत, कला और भक्ति के सामने सरहदों की दीवारें भी छोटी पड़ जाती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि NAV24news किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़े- दुनिया में सबसे साफ पानी कहां मिलता है? जानें कौन देश है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

महिला एशिया कप: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
खबर ज़रा हटके

महिला एशिया कप: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

7 hours पहले
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू; जानें क्या है खास
खबर ज़रा हटके

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू; जानें क्या है खास

7 hours पहले
टोल प्लाजा पर गलत लेन में गए तो देना पड़ सकता है दोगुना टोल, जानें FASTag के जरूरी नियम
खबर ज़रा हटके

टोल प्लाजा पर गलत लेन में गए तो देना पड़ सकता है दोगुना टोल, जानें FASTag के जरूरी नियम

7 hours पहले
इंडोनेशिया से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, मुस्लिम महिला की गोद में दिखे बाल गोपाल
खबर ज़रा हटके

इंडोनेशिया से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, मुस्लिम महिला की गोद में दिखे बाल गोपाल

8 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

महिला एशिया कप: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

महिला एशिया कप: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

7 hours पहले
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू; जानें क्या है खास

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू; जानें क्या है खास

7 hours पहले
टोल प्लाजा पर गलत लेन में गए तो देना पड़ सकता है दोगुना टोल, जानें FASTag के जरूरी नियम

टोल प्लाजा पर गलत लेन में गए तो देना पड़ सकता है दोगुना टोल, जानें FASTag के जरूरी नियम

7 hours पहले
इंडोनेशिया से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, मुस्लिम महिला की गोद में दिखे बाल गोपाल

इंडोनेशिया से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, मुस्लिम महिला की गोद में दिखे बाल गोपाल

8 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

नेपाल में राहत अभियान तेज, भारत ने 35 टन सामान के साथ भेजा 8वां विमान

नेपाल में राहत अभियान तेज, भारत ने 35 टन सामान के साथ भेजा 8वां विमान

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India