Skip to content
Tuesday, 15 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / सोनम रघुवंशी की बढ़ीं मुश्किलें, दोबारा जेल भेज…
समाचार

सोनम रघुवंशी की बढ़ीं मुश्किलें, दोबारा जेल भेज सकता है सुप्रीम कोर्ट; दिए 2 बड़े विकल्प

मेघालय हनीमून मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को लेकर दो विकल्प दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि या तो वह…

Priyanka Shaw 22 July 2026, 7:45 pm
1 मिनट पढ़ें
सोनम रघुवंशी की बढ़ीं मुश्किलें, दोबारा जेल भेज सकता है सुप्रीम कोर्ट; दिए 2 बड़े विकल्प
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

मेघालय हनीमून मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को लेकर दो विकल्प दिए हैं।

कोर्ट ने कहा कि या तो वह मेघालय पुलिस की जमानत रद्द करने की याचिका पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर फैसला करेगा, या फिर सोनम सरेंडर करें और ट्रायल कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद दोबारा जमानत के लिए आवेदन करें।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने सोनम के वकील से कहा है कि वे अपने मुवक्किल से बात करके अगली सुनवाई में जवाब दें। मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

यह मामला इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है। राजा की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहां चेरापूंजी में राजा लापता हो गए और बाद में उनका शव एक गहरी खाई से मिला।

पुलिस जांच के बाद सोनम रघुवंशी, उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जून 2025 में सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के समय लापरवाही से तैयार किया गया अरेस्ट मेमो सोनम की ज़मानत का आधार बन गया. पुलिस ने गिरफ्तारी मेमो और केस डायरी में हत्या के लिए लगने वाली बीएनएस की धारा 103 की जगह धारा 403 लिख दिया गया, जबकि बीएनएस में ऐसी कोई धारा ही नहीं है. निचली अदालत ने 28 अप्रैल 2026 को सोनम को सशर्त जमानत दे दी. कोर्ट ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी का सही कारण न बताना संविधान के अनुच्छेद 22(1) का सीधा उल्लंघन है. 29 जून को हाई कोर्ट ने भी निचली अदालत का आदेश बरकरार रखा.

मेघालय पुलिस की याचिका पर नोटिस जारी किया था

3 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका पर नोटिस जारी किया था. मंगलवार, 21 जुलाई को पुलिस की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने विस्तृत बहस की. उन्होंने कहा कि सोनम लंबे समय तक फरार रही. उसने अपने सहयोगियों के कहने पर खुद सरेंडर किया. उसे पता था कि वह क्यों फरार है और क्यों सरेंडर कर रही है. उसकी गिरफ्तारी के समय पुलिस की तरफ से भी इसकी जानकारी दी गई. बाद में मजिस्ट्रेट ने भी गिरफ्तारी का आधार बताया. ऐसे में मानवीय भूल से अरेस्ट मेमो में एक धारा का गलत उल्लेख ज़मानत का आधार नहीं हो सकता.

जज इस बात से सहमत नज़र आए कि सोनम को गिरफ्तारी का कारण पता था.

जज इस बात से सहमत नज़र आए कि सोनम को गिरफ्तारी का कारण पता था. ऐसे में उसकी ज़मानत का आधार यह नहीं हो सकता कि उन्हें बिना कारण बताए गिरफ्तार किया गया. जब सोनम के वकील जिरह के लिए उठे तो जजों ने कहा कि वह मेरिट (केस के तथ्यों) के आधार पर जमानत पर फैसला लेंगे. अगर वह ऐसा नहीं चाहते तो फिलहाल सरेंडर करें और मामले में गवाही पूर्ण होने के बाद ज़मानत की मांग करें. कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सोनम सरेंडर करती है तो वह निचली अदालत को गवाहों के तेज़ी से परीक्षण के लिए कहेगा.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

1 week पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

1 week पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे सितारे, सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने खींचा ध्यान

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे सितारे, सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने खींचा ध्यान

2 hours पहले
रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बिल में भारत का नाम जोड़ने की तैयारी, 100% टैरिफ का प्रस्ताव

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बिल में भारत का नाम जोड़ने की तैयारी, 100% टैरिफ का प्रस्ताव

2 hours पहले
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों पर बढ़ेगी निगरानी

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों पर बढ़ेगी निगरानी

2 hours पहले
क्लब और कंसर्ट में तेज म्यूजिक से सावधान, कान ही नहीं दिमाग पर भी पड़ सकता है असर

क्लब और कंसर्ट में तेज म्यूजिक से सावधान, कान ही नहीं दिमाग पर भी पड़ सकता है असर

3 hours पहले
गणेश चतुर्थी पर देशभर में दिखी बप्पा की भव्य झलक, कहीं 72 तो कहीं 41 फीट ऊंची प्रतिमा

गणेश चतुर्थी पर देशभर में दिखी बप्पा की भव्य झलक, कहीं 72 तो कहीं 41 फीट ऊंची प्रतिमा

3 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India