माइक्रोसॉफ्ट में खास payload से हमला संभव
अगर आप ऑफिस या निजी काम के लिए Microsoft Outlook इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Microsoft Outlook से जुड़ी एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी खामी को लेकर चेतावनी जारी की है।
एजेंसी के मुताबिक, इस खामी का फायदा उठाकर साइबर अटैकर प्रभावित कंप्यूटर में मनमाना कोड चला सकता है। इससे सिस्टम और उसमें मौजूद डेटा की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
माइक्रोसॉफ्ट Outlook में मिली खामी
CERT-In ने इस समस्या को CVE-2026-70125 के तौर पर दर्ज किया है। इसे हाई-रिस्क Remote Code Execution Vulnerability बताया गया है। यह खामी Outlook में इनपुट की सही तरीके से जांच न होने से जुड़ी है। इसके जरिए कोई दूर बैठा हमलावर खास तौर पर तैयार किया गया payload भेजकर प्रभावित सिस्टम को निशाना बना सकता है।
किन माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को है खतरा?
CERT-In के मुताबिक, यह समस्या कुछ Microsoft सॉफ्टवेयर वर्जन से जुड़ी है। इनमें शामिल हैं:
- Microsoft 365 Apps for Enterprise – 32-bit और 64-bit
- Microsoft Office LTSC 2021 – 32-bit और 64-bit
- Microsoft Office LTSC 2024 – 32-bit और 64-bit
अगर आपके ऑफिस या घर के कंप्यूटर में इन सॉफ्टवेयर पैकेज के साथ Outlook इस्तेमाल हो रहा है, तो सिक्योरिटी अपडेट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
माइक्रोसॉफ्ट में खास payload से हमला संभव
CERT-In के अनुसार, हमलावर एक खास तौर पर तैयार किया गया payload भेजकर इस vulnerability का फायदा उठा सकता है। अगर हमला सफल होता है, तो अटैकर प्रभावित कंप्यूटर पर arbitrary code execute कर सकता है। यानी यह केवल सामान्य spam या phishing email की समस्या नहीं है, बल्कि इससे सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स तुरंत करें सिक्योरिटी अपडेट
CERT-In ने प्रभावित यूजर्स और संगठनों को उपलब्ध security updates इंस्टॉल करने की सलाह दी है। Microsoft की ओर से भी इस vulnerability के लिए सुरक्षा अपडेट उपलब्ध कराए गए हैं। इसलिए अपने Microsoft Office या Microsoft 365 में अपडेट का विकल्प चेक करें और उपलब्ध security patch को जल्द से जल्द इंस्टॉल करें। इसके अलावा अनजान ईमेल, संदिग्ध attachments और अपरिचित links को खोलने से बचें।
माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए CERT-In का हाई-रिस्क अलर्ट
CERT-In ने इस vulnerability का risk level High बताया है। इसके संभावित प्रभावों में सिस्टम पर मनमाना कोड चलना और प्रभावित कंप्यूटर के compromise होने का खतरा शामिल है। ऐसे में Outlook यूजर्स के लिए सबसे जरूरी कदम है कि वे अपने Microsoft सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट उपलब्ध security updates के साथ रखें।
यह भी पढ़ें: INDIA Bloc Meeting: 30 सितंबर की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव, SP के नेता लेंगे हिस्सा



