Sun. Aug 2nd, 2026

NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 का सूचना बुलेटिन और काउंसलिंग स्कीम जारी कर दी है।

उम्मीदवार अब MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग से जुड़े सभी नियम, पात्रता, सीट आवंटन की प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।

5 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

MBBS, BDS और BSc Nursing की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होगा।

चार चरणों में होगी काउंसलिंग

MCC इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को चार राउंड में पूरा करेगा। हर राउंड में उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, रिजल्ट और रिपोर्टिंग का मौका मिलेगा।

MCC ने सभी राउंड की तारीखें, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें और तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करें।

नीट यूजी काउंसलिंग कब शुरू होगी?

काउंसलिंग राउंडरजिस्ट्रेशन शुरूरजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथिसीट आवंटन परिणाम
राउंड-15 अगस्त 202612 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)17 अगस्त 2026
राउंड-225 अगस्त 202629 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)2 सितंबर 2026
राउंड-311 सितंबर 202615 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)18 सितंबर 2026
ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड28 सितंबर 202630 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)3 अक्तूबर 2026

MCC के नए नियमों के अनुसार, उम्मीदवार सिर्फ राउंड-3 तक ही सीट अपग्रेड कराने का विकल्प चुन सकेंगे।

अगर किसी उम्मीदवार ने राउंड-3 के बाद आवंटित सीट पर प्रवेश ले लिया, तो वह बाद के किसी भी काउंसलिंग राउंड में हिस्सा नहीं ले सकेगा। यानी एडमिशन लेने के बाद सीट छोड़कर दूसरे कॉलेज या सीट के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सीट स्वीकार करने से पहले अपनी पसंद और सभी विकल्पों पर अच्छी तरह विचार कर लें।

किन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग?

एमसीसी ऑनलाइन माध्यम से इन सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा-

  • ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15% सीटें
  • डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100% सीटें
  • एम्स (AIIMS)
  • जिपमेर (JIPMER)
  • दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • ईएसआईसी इंस्योर्ड पर्सन (IP) कोटा
  • कुछ केंद्रीय बीएससी नर्सिंग संस्थान
  • AFMC (केवल पंजीकरण प्रक्रिया)

रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना है?

AIQ, AIIMS, JIPMER और केंद्रीय विश्वविद्यालय:

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
  • SC/ST/OBC/PwD: 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 5,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट

डीम्ड यूनिवर्सिटी:

  • 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल)
  • 2,00,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट (रिफंडेबल)

यदि उम्मीदवार राउंड-2 या उसके बाद सीट मिलने के बावजूद प्रवेश नहीं लेते हैं, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त किया जा सकता है।

सिक्योरिटी डिपॉजिट कब वापस मिलेगा?

सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि सभी काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद उसी बैंक खाते में वापस भेजी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि प्रक्रिया पूरी होने तक अपना बैंक खाता सक्रिय रखें।
 

इस बार काउंसलिंग बदलाव

इस वर्ष एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फ्रीज और फ्लोट विकल्प लागू किए हैं।

  • फ्रीज विकल्प चुनने का अर्थ है कि उम्मीदवार अपनी आवंटित को सीट स्वीकार कर रहा है और आगे अपग्रेड नहीं चाहता। ये विकल्प चुनने वालों को संबंधित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • फ्लोट विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार अगले राउंड में बेहतर सीट मिलने का इंतजार कर सकेंगे। ऐसे उम्मीदवारों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेंगे और संबंधित संस्थान ऑनलाइन सत्यापन करेगा।

आरक्षण का नियम क्या रहेगा?

ऑल इंडिया कोटा, एम्स और केंद्रीय संस्थानों में केंद्र सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी-

  • अनुसूचित जाति (SC) : 15%
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 7.5%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) : 27%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 10%
  • PwD उम्मीदवारों के लिए 5% क्षैतिज




    NRI, PwBD और OCI उम्मीदवारों के लिए MCC ने जारी किए अहम नियम
  • डीम्ड विश्वविद्यालयों में 15% सीटें एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके लिए निर्धारित रिश्तेदारी और प्रायोजन संबंधी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।
  • PwBD उम्मीदवारों को निर्धारित मेडिकल असेसमेंट बोर्ड से Eligibility Certificate प्राप्त करना होगा। केवल दिव्यांगता प्रमाणपत्र (UDID) प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
  • OCI उम्मीदवार भारतीय नागरिकों की तरह सामान्य (UR) और NRI दोनों श्रेणियों की सीटों के लिए पात्र होंगे।



    यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में मच्छर और मक्खियों से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये आसान उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *