Skip to content
Saturday, 3 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / SPIRITUAL / शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे…
SPIRITUAL

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की उपासना और उनके नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित है. नवरात्रि साल में चार बार…

Priyanka Shaw 2 October 2026, 10:40 pm
1 मिनट पढ़ें
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की उपासना और उनके नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित है. नवरात्रि साल में चार बार आती है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रमुख नवरात्रि यानी चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती हैं.

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगी

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगी. नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक चलेगा और 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालया के बाद मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ धरती पर आती हैं. नवरात्रि के दौरान देशभर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाए जाते हैं. वहीं, गरबा, डांडिया और रामलीला जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

शारदीय नवरात्रि 2026 कब से शुरू होगी?

पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 की रात 9:19 बजे से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2026 की रात 9:30 बजे तक रहेगी.

हिंदू धर्म में उदयातिथि को विशेष महत्व दिया जाता है. चूंकि 11 अक्टूबर को सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि रहेगी, इसलिए नवरात्रि की शुरुआत और घटस्थापना 11 अक्टूबर को ही होगी.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

11 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना यानी घटस्थापना की जाएगी. ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का प्रभाव रहेगा.

घटस्थापना के लिए बताए गए प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • लाभ और अमृत चौघड़िया: सुबह 10:04 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
  • द्विस्वभाव धनु लग्न: सुबह 11:32 बजे से दोपहर 1:36 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घटस्थापना के लिए शुभ समय का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. किसी कारण से निर्धारित समय में कलश स्थापना नहीं हो सके तो अभिजीत मुहूर्त को भी विकल्प के तौर पर माना जाता है.

शारदीय नवरात्रि 2026 का 9 दिनों का कैलेंडर

11 अक्टूबर 2026: मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना

12 अक्टूबर 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा

14 अक्टूबर 2026: मां कूष्मांडा की पूजा

15 अक्टूबर 2026: मां स्कंदमाता की पूजा

16 अक्टूबर 2026: मां कात्यायनी की पूजा

17 अक्टूबर 2026: मां कालरात्रि की पूजा

18 अक्टूबर 2026: मां महागौरी की पूजा और दुर्गा अष्टमी

19 अक्टूबर 2026: मां सिद्धिदात्री की पूजा और महानवमी

20 अक्टूबर 2026: दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी यानी दशहरा

घटस्थापना क्यों होती है?

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना को मां दुर्गा के आह्वान से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा और व्रत का संकल्प लिया जाता है.

घटस्थापना के लिए सही समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं में रात के समय घट स्थापना को उचित नहीं माना गया है. इसी तरह अमावस्या तिथि में भी घटस्थापना नहीं की जाती.

शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करने के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं. नवरात्रि के दौरान कई लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना करते हैं.

Disclaimer

यह खबर धार्मिक मान्यताओं, पंचांग और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. NAV24news इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी धार्मिक नियम या मुहूर्त को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य से सलाह लेना उचित है.

यह भी पढ़े- पुतिन ने PM मोदी के शांति प्रयासों की तारीफ की, अमित शाह ने जताया स्वागत

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

पितृ पक्ष : नौकरीपेशा लोग कैसे करें श्राद्ध? सुबह तर्पण करें या दोपहर तक रुकना जरूरी?
SPIRITUAL

पितृ पक्ष : नौकरीपेशा लोग कैसे करें श्राद्ध? सुबह तर्पण करें या दोपहर तक रुकना जरूरी?

2 days पहले
Dussehra 2026: कब है दशहरा ? जानें तारीख, विजय मुहूर्त, रावण दहन और पूजा विधि
SPIRITUAL

Dussehra 2026: कब है दशहरा ? जानें तारीख, विजय मुहूर्त, रावण दहन और पूजा विधि

3 days पहले
पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए करें जल से जुड़े ये आसान उपाय
SPIRITUAL

पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए करें जल से जुड़े ये आसान उपाय

3 days पहले
मेन गेट पर शाम के समय करें ये आसान उपाय, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा
खबर ज़रा हटके

मेन गेट पर शाम के समय करें ये आसान उपाय, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

3 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

SPIRITUAL

पितृ पक्ष : नौकरीपेशा लोग कैसे करें श्राद्ध? सुबह तर्पण करें या दोपहर तक रुकना जरूरी?

पितृ पक्ष : नौकरीपेशा लोग कैसे करें श्राद्ध? सुबह तर्पण करें या दोपहर तक रुकना जरूरी?

2 days पहले
Dussehra 2026: कब है दशहरा ? जानें तारीख, विजय मुहूर्त, रावण दहन और पूजा विधि

Dussehra 2026: कब है दशहरा ? जानें तारीख, विजय मुहूर्त, रावण दहन और पूजा विधि

3 days पहले
पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए करें जल से जुड़े ये आसान उपाय

पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए करें जल से जुड़े ये आसान उपाय

3 days पहले
मेन गेट पर शाम के समय करें ये आसान उपाय, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

मेन गेट पर शाम के समय करें ये आसान उपाय, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

3 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

गांधीजी के आश्रम के 11 व्रत: बराबरी से लेकर सत्य और अहिंसा तक, जानें क्या थे ये नियम

गांधीजी के आश्रम के 11 व्रत: बराबरी से लेकर सत्य और अहिंसा तक, जानें क्या थे ये नियम

4 hours पहले
फ्लाईदुबई के घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को वीरता पुरस्कार देने की मांग

फ्लाईदुबई के घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को वीरता पुरस्कार देने की मांग

5 hours पहले
पुतिन ने PM मोदी के शांति प्रयासों की तारीफ की, अमित शाह ने जताया स्वागत

पुतिन ने PM मोदी के शांति प्रयासों की तारीफ की, अमित शाह ने जताया स्वागत

6 hours पहले
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में जुटी भीड़

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में जुटी भीड़

6 hours पहले
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India