Skip to content
Monday, 7 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / मौसम का बदला मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों…
समाचार

मौसम का बदला मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट मॉनसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार समेत…

Priyanka Shaw 8 August 2026, 10:15 pm
1 मिनट पढ़ें
मौसम का बदला मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मॉनसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

8 अगस्त को ओडिशा के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में भी तेज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी का मौसम

यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है. 8 अगस्त को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में येलो अलर्ट
बिहार के जहानाबाद, सारण, सीवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है, जबकि 13 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.55 लाख हो गई है.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा गया कि नवीनतम मौत चराइदेव जिले के महमोरा राजस्व सर्कल से हुई है. शिवसागर, गोलाघाट, नागांव, होजाई, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बिस्वनाथ, कामरूप (एम), लखीमपुर, उदलगुरी, जोरहाट और चराइदेव बाढ़ के पानी से प्रभावित रहे, जिससे 464 गांव प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़े- क्या घी सच में दिल के लिए नुकसानदायक है? नई स्टडी ने बढ़ाई समझ

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी
समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

8 hours पहले
ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

8 hours पहले
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

8 hours पहले
गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

8 hours पहले
Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

8 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India