Skip to content
Wednesday, 25 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में अब बार-बार नहीं देने होंगे सरकारी…
समाचार

दिल्ली में अब बार-बार नहीं देने होंगे सरकारी दस्तावेज, अप्रैल 2027 से शुरू होगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, लाखों लोगों को फायदा

दिल्ली में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने और उनका सत्यापन…

Priyanka Shaw 25 November 2026, 10:07 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में अब बार-बार नहीं देने होंगे सरकारी दस्तावेज, अप्रैल 2027 से शुरू होगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, लाखों लोगों को फायदा
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने और उनका सत्यापन कराने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. दिल्ली सरकार एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसके जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों का डेटा एक जगह उपलब्ध होगा.

इस योजना का नाम दिल्ली यूनिफाइड डेटा हब (D-UDH) रखा गया है. सरकार का लक्ष्य है कि इसे अप्रैल 2027 तक आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाए. इस व्यवस्था से सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. साथ ही, फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने की संभावना भी कम होगी.

इस परियोजना पर काम शुरू हो चुका है और इसके लिए एक सलाहकार की नियुक्ति भी की गई है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद अलग-अलग विभागों में मौजूद लोगों की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. इससे बार-बार एक ही दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम हो जाएगी.

बुजुर्ग पेंशन से राशन कार्ड तक, इन योजनाओं को मिलेगा फायदा

D-UDH प्लेटफॉर्म से दिल्ली की कई सरकारी योजनाओं को जोड़ा जाएगा. इनमें बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन, दिल्ली लाडली योजना और राशन कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं.

सरकार इस योजना की शुरुआत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के डेटा से करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत राशन कार्ड और आधार से जुड़ी जानकारी के आधार पर परिवारों की एक डिजिटल पहचान बनाई जाएगी. इसे फैमिली आईडी कहा जाएगा.

जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी इस पोर्टल पर फैमिली आईडी बनवाने का विकल्प मिल सकता है. इसके लिए परिवार के सदस्यों की सहमति जरूरी होगी.

एक लॉगिन से मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

इस योजना के तहत सिंगल साइन-ऑन (SSO) सुविधा भी शुरू करने का प्रस्ताव है. इसका मतलब है कि लोगों को दिल्ली सरकार के अलग-अलग पोर्टल पर जाने के लिए बार-बार लॉगिन नहीं करना पड़ेगा.

एक ही लॉगिन के जरिए कई सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे लोगों का समय बचेगा और सरकारी कामकाज भी आसान होगा.

अप्रैल 2027 तक शुरू हो सकता है डिजिटल प्लेटफॉर्म

दिल्ली सरकार ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए पांच चरणों में काम करने की योजना बनाई है.

  • नवंबर 2026: योजना के लिए सलाहकार की नियुक्ति.
  • दिसंबर 2026: योजना की स्टडी, डिजाइन और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य.
  • फरवरी 2027: अलग-अलग सरकारी विभागों को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करना.
  • मार्च 2027: डेटा जोड़ने और प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग का काम पूरा करना.
  • अप्रैल 2027: आम लोगों के लिए प्लेटफॉर्म शुरू करने की योजना.

हर नागरिक का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

आईटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों के बीच डेटा साझा करने की व्यवस्था बनाना है. इससे किसी भी नागरिक की सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी.

इसके तहत हर नागरिक का एक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. इसके अलावा परिवार के लिए अलग फैमिली आईडी और प्रत्येक व्यक्ति के लिए यूनिक डिजिटल पहचान संख्या (UHDID) बनाने की योजना है.

इससे सरकारी विभागों को लोगों की पहचान और योजनाओं के लिए उनकी पात्रता की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. बार-बार दस्तावेज मांगने और उनका सत्यापन कराने की जरूरत भी कम हो सकती है.

दिल्ली की इन सरकारी योजनाओं से जुड़े हैं लाखों लाभार्थी

दिल्ली सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

  • बुजुर्ग पेंशन योजना: 4.10 लाख लाभार्थी
  • विधवा पेंशन योजना: 3.50 लाख लाभार्थी
  • दिल्ली लाडली योजना: 45 हजार लाभार्थी
  • राशन कार्ड योजना: 15.50 लाख परिवार

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लागू होने से लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने और दस्तावेजों का सत्यापन कराने में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह सुविधा अप्रैल 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?
समाचार

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?

9 hours पहले
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद
समाचार

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद

9 hours पहले
राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर
समाचार

राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

9 hours पहले
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल
समाचार

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

10 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?

9 hours पहले
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद

9 hours पहले
राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

9 hours पहले
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

10 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

जमीन में मोटे मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से ठगे 11 करोड़ रुपये, एक साल से फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

जमीन में मोटे मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से ठगे 11 करोड़ रुपये, एक साल से फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India