Skip to content
Wednesday, 25 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन, 2 डिग्री तक गिरेगा…
समाचार

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान, कई इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. वहीं, राजधानी में कोहरे को लेकर…

Priyanka Shaw 25 November 2026, 10:03 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान, कई इलाकों में AQI 300 पार
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. वहीं, राजधानी में कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके असर से अगले 2 से 3 दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. अगर पहाड़ों पर बर्फबारी होती है, तो दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आ सकती है.

मंगलवार (24 नवंबर) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, नोएडा में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और गाजियाबाद में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

दूसरी तरफ, दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे राजधानी का AQI 231 दर्ज किया गया. इस दौरान हवा में नमी का स्तर 44 से 91 प्रतिशत के बीच रहा.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (25 नवंबर) को सुबह के समय ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है.

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. हालांकि, इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. अगले सात दिनों तक दिन के अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है.

दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार

दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. CPCB के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे राजधानी का औसत AQI 228 दर्ज किया गया. कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया है. सबसे ज्यादा AQI DTU में 331 दर्ज किया गया.

दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI इस प्रकार है:

  • DTU: 331
  • आनंद विहार: 327
  • नॉर्थ कैंपस, DU: 314
  • IGNOU मैदान गढ़ी: 304
  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 304
  • सिरीफोर्ट: 298
  • ITO: 298
  • CRRI मथुरा रोड: 293
  • तालकटोरा गार्डन: 291
  • घोगा: 284
  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 280
  • पंजाबी बाग: 278
  • बुराड़ी: 266

अगले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

इस दौरान राजधानी में पश्चिमी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है. इससे ठंड और बढ़ने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?

9 hours पहले
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद

राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

10 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?

संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कपिल सिब्बल से संजय राउत तक ने उठाए सवाल, क्या परिसीमन बिल है वजह?

9 hours पहले
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, फवाद खान-माहिरा खान समेत दिखेंगे कई बड़े सितारे, भारत में बैन की मांग के बीच बढ़ा विवाद

9 hours पहले
राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

राखी सावंत का 48वां जन्मदिन आज, कभी अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानें संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

9 hours पहले
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर के टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

10 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

जमीन में मोटे मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से ठगे 11 करोड़ रुपये, एक साल से फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India