Skip to content
Sunday, 8 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा,…
समाचार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़प

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां की राजधानी मुजफ्फराबाद में आम लोगों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच जोरदार झड़प हुई है. इस दौरान आगजनी…

Priyanka Shaw 8 November 2026, 9:50 am
1 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़प
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां की राजधानी मुजफ्फराबाद में आम लोगों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच जोरदार झड़प हुई है. इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं. लोग पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि रावलाकोट में पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई जारी है. सेना पर गोलीबारी, ड्रोन हमले और RPG-7 रॉकेट से प्रदर्शन स्थलों को खाली कराने का आरोप है. इसी कार्रवाई के विरोध में शनिवार को मुजफ्फराबाद में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. कई प्रदर्शनकारियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नारे लगाए.

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प

मुजफ्फराबाद में बढ़ते विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और PoK पुलिस को तैनात किया गया है. आरोप है कि सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की और आंसू गैस के गोले छोड़े.

वहीं, रावलाकोट में सेना की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने अपर प्लेट और चेला बंदी इलाकों में टायर जलाकर प्रदर्शन किया. फिलहाल पूरे मुजफ्फराबाद में धारा 144 लागू है. इलाके में दुकानें बंद हैं और सुरक्षाबलों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है.

150 दिनों से रावलाकोट में चल रहा है प्रदर्शन

रावलाकोट में पिछले करीब 150 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाने के लिए गुरुवार को पाकिस्तानी रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) ने अभियान शुरू किया था. यह कार्रवाई अब भी जारी है.

इस दौरान सुरक्षाबलों ने रावलाकोट बस टर्मिनल स्थित एक धरना स्थल पर कब्जा कर लिया है. वहीं, दूसरे धरना स्थल उमर फारूक चौक पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में गोलीबारी और हमलों के कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद करीब 20 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी गोलीबारी और ड्रोन हमलों के बीच धरना स्थलों पर डटे हुए हैं. इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत
समाचार

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

6 minutes पहले
अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट
समाचार

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

12 minutes पहले
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण
समाचार

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

23 minutes पहले
कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम
समाचार

कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

30 minutes पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

6 minutes पहले
अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

12 minutes पहले
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

23 minutes पहले
कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

30 minutes पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM मोदी, बस्तर में जवानों के साथ भी मनाया दीपोत्सव

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM मोदी, बस्तर में जवानों के साथ भी मनाया दीपोत्सव

35 minutes पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India