Skip to content
Monday, 5 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़,…
समाचार

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, DSP समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में नया मोड़ आ गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले में उनकी मां…

Priyanka Shaw 24 June 2026, 2:31 am
1 मिनट पढ़ें
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, DSP समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में नया मोड़ आ गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले में उनकी मां आशा देवी के बयान पर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज एफआईआर में जगदीशपुर के डीएसपी, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपित बनाया गया है।

मृतक की मां ने आवेदन में लगाया हत्या का आरोप

आशा देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र भरत भूषण तिवारी की पुलिस ने गोली मारकर हत्या की है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान भरत ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाढ़ पीड़ितों की मांग उठा रहे थे भरत भूषण

आवेदन के अनुसार, भरत भूषण तिवारी जवइनिया क्षेत्र के बाढ़ विस्थापितों की समस्याओं को लगातार प्रशासन के समक्ष उठा रहे थे। आशा देवी का आरोप है कि 17 जून की सुबह जगदीशपुर डीएसपी और शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम उनके घर पहुंची और भरत को बाढ़ प्रभावित इलाके में चलकर समस्याएं दिखाने को कहा।

भरत ने कर दिया था पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

मां के अनुसार, जवइनिया पहुंचने के बाद भरत भूषण फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों की मांगों को रख रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि मांगें रखने के बाद भरत ने अपने हाथ में मौजूद हथियार जमीन पर फेंक दिया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।

भरत को मारी गईं पांच गोलियां’

एफआईआर में गंभीर आरोप लगाया गया है कि जगदीशपुर डीएसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने भरत भूषण तिवारी को पांच गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गई। बाद में परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी गई। वहीं आपको बता दें कि आशा देवी ने आवेदन में यह भी कहा है कि घटना के बाद उनके पति काशीनाथ तिवारी को थाने ले जाकर पूरे दिन बैठाए रखा गया। शाम में पुलिस की ओर से परिवार को सूचना दी गई कि भरत भूषण तिवारी की मौत हो चुकी है।

मामले में भोजपुर के एसपी राज ने कहा है कि प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच कराई जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पूरे मामले की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मुठभेड़ की परिस्थितियां क्या थीं और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

वहीं अब “मामले को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से दावे और आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। न्यायिक जांच से यह उम्मीद की जा रही है कि तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज
समाचार

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

13 hours पहले
तिरुवनंतपुरम की BJP पार्षद आर. श्रीलेखा के इस्तीफे पर विवाद, WhatsApp मैसेज से मचा हंगामा
national

तिरुवनंतपुरम की BJP पार्षद आर. श्रीलेखा के इस्तीफे पर विवाद, WhatsApp मैसेज से मचा हंगामा

14 hours पहले
दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये
समाचार

दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

14 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी
समाचार

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

14 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

घर गिरने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दरवाजे फंसने से लेकर दीवारों में दरार तक को न करें नजरअंदाज

13 hours पहले
दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

दिल्ली में सीवर और पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 10 साल में खर्च होंगे करीब 18 हजार करोड़ रुपये

14 hours पहले
DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

DDA ने लॉन्च किया MPD-2047 का डिजिटल लैंड यूज मैप, प्लॉट स्तर तक मिलेगी जमीन की जानकारी

14 hours पहले
1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

1 नवंबर से 50% Work From Home, निर्माण पर भी पाबंदी

15 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India