Skip to content
Sunday, 25 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / national / पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसा,…
national

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी; 40 लोगों की मौत, 8 घायल

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही और क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर…

Priyanka Shaw 4 July 2026, 12:16 am
1 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी; 40 लोगों की मौत, 8 घायल
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही और क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से गहरी खाई में गिर गई।

इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाल के वर्षों में पाकिस्तान के सबसे भीषण सड़क हादसों में से एक है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की सीमा के पास हुआ हादसा


बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक, हादसा दाना सर इलाके में हुआ, जो बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की सीमा के पास स्थित एक दुर्गम क्षेत्र है. बस तेज रफ्तार में थी और चालक के नियंत्रण खोने के बाद सीधे चट्टानी खाई में जा गिरी.

खराब हुई दूसरी बस के यात्रियों को भी बैठाया गया था
प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में केवल उसके अपने यात्री ही नहीं थे, बल्कि एक दूसरी बस खराब हो जाने के कारण उसके यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था. इससे बस क्षमता से कहीं अधिक भर गई थी. प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है.

राष्ट्रपति जरदारी ने जताया शोक
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.
उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी ने भी हादसे पर शोक जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए.

आपको बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं. इसकी प्रमुख वजहों में खराब सड़कें, यातायात नियमों का कमजोर पालन, ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाना शामिल हैं. पहाड़ी इलाकों में संकरी और खतरनाक सड़कों के कारण ऐसे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है.


यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई
समाचार

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

5 days पहले
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी हिरासत में; 9 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
national

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी हिरासत में; 9 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

3 weeks पहले
जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग पर पुलिस से झड़प
समाचार

जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग पर पुलिस से झड़प

3 weeks पहले
गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, खादी खरीदने की अपील
समाचार

गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, खादी खरीदने की अपील

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 222 के पार; बारिश से मिल सकती है राहत
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

national

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

5 days पहले
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी हिरासत में; 9 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी हिरासत में; 9 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

3 weeks पहले
जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग पर पुलिस से झड़प

जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग पर पुलिस से झड़प

3 weeks पहले
गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, खादी खरीदने की अपील

गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, खादी खरीदने की अपील

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, AQI 230 से घटकर 191 पर पहुंचा; जानें अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, AQI 230 से घटकर 191 पर पहुंचा; जानें अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम

2 hours पहले
दिल्ली के इन इलाकों में 20 दिनों तक प्रभावित रहेगी गंगाजल की सप्लाई, 50 लाख से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा असर

दिल्ली के इन इलाकों में 20 दिनों तक प्रभावित रहेगी गंगाजल की सप्लाई, 50 लाख से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा असर

2 hours पहले
फ्रांस में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पुलिस से झड़प; 135 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पुलिस से झड़प; 135 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

2 hours पहले
घर को बनाना है लग्जरी होटल जैसा खुशबूदार? अपनाएं ये 7 आसान तरीके, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए मिलेगा प्रीमियम एहसास

घर को बनाना है लग्जरी होटल जैसा खुशबूदार? अपनाएं ये 7 आसान तरीके, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए मिलेगा प्रीमियम एहसास

2 hours पहले
प्रेशर कुकर पर जम गए हैं काले-सफेद दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से करें साफ

प्रेशर कुकर पर जम गए हैं काले-सफेद दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से करें साफ

3 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India