Skip to content
Thursday, 17 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / बारिश के मौसम में मच्छर और मक्खियों से…
समाचार

बारिश के मौसम में मच्छर और मक्खियों से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये आसान उपाय

बारिश के मौसम में कैसे करें बचाव मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ मच्छर, मक्खियां और दूसरे कीड़े-मकौड़ों की परेशानी भी बढ़ जाती है। घर के…

Priyanka Shaw 1 August 2026, 6:41 pm
1 मिनट पढ़ें
बारिश के मौसम में मच्छर और मक्खियों से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये आसान उपाय
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

बारिश के मौसम में कैसे करें बचाव

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ मच्छर, मक्खियां और दूसरे कीड़े-मकौड़ों की परेशानी भी बढ़ जाती है। घर के आसपास जमा पानी, नमी और खुला खाना इन्हें तेजी से आकर्षित करता है।

यही मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी फैला सकते हैं। ऐसे में सिर्फ घरेलू नुस्खों पर भरोसा करने के बजाय घर की साफ-सफाई और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना ज्यादा जरूरी है।

मानसून में घर के आसपास पानी जमा न होने दें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में अंडे देते हैं। इसलिए घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें।

  • कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें।
  • बाल्टी, गमलों की ट्रे और एसी की ट्रे में पानी जमा न रहने दें।
  • पानी रखने वाले बर्तनों को ढककर रखें।
  • बारिश के बाद छत और बालकनी में जमा पानी तुरंत साफ करें।

मानसून में खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं

अगर घर में मच्छर और मक्खियां आसानी से आ रहे हैं, तो खिड़कियों और दरवाजों पर मजबूत जाली लगाएं। जहां कहीं गैप हो, उसे बंद कर दें। खासकर शाम के समय दरवाजे ज्यादा देर तक खुले न रखें।

मानसून में खाना हमेशा ढककर रखें

मक्खियां और कॉकरोच खुले भोजन और कचरे की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं।

  • पका हुआ खाना हमेशा ढककर रखें।
  • खाने के बाद टेबल और किचन तुरंत साफ करें।
  • ढक्कन वाले डस्टबिन का इस्तेमाल करें।
  • कूड़ा लंबे समय तक घर में जमा न रखें।
  • रातभर सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने से बचें।

मानसून में घरेलू उपाय भी कर सकते हैं मदद

नीम का तेल, लौंग, दालचीनी और सिट्रोनेला जैसी चीजें कुछ हद तक मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं। लेकिन इन पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय घर की साफ-सफाई और पानी जमा होने से रोकना सबसे प्रभावी तरीका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर घर साफ रखा जाए और मच्छरों को पनपने का मौका न मिले, तो बारिश के मौसम में कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

मानसून में घर के अंदर नमी बढ़ना आम समस्या है

मानसून में घर के अंदर नमी बढ़ना आम समस्या है. बाथरूम, किचन और कम हवादार कमरों में नमी ज्यादा समय तक रह सकती है. ऐसे में एग्जॉस्ट फैन चलाना और जहां संभव हो वहां वेंटिलेशन बेहतर रखना फायदेमंद हो सकता है.

लकड़ी के फर्नीचर को भी लगातार नमी से बचाना चाहिए. नम लकड़ी दीमक के लिए अनुकूल हो सकती है. इसलिए लकड़ी के फर्नीचर को सूखा रखें और दीवार में सीलन होने पर फर्नीचर को उससे सटाकर रखने से बचें.

मानसून नीम का तेल कहां आ सकता है काम?

नीम के तेल को लेकर हुई कुछ रिसर्च में लकड़ी को दीमक से बचाने में इसके संभावित फायदे सामने आए हैं. ऐसे में इसे लकड़ी के फर्नीचर की सुरक्षा के लिए बचाव के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

हालांकि, अगर फर्नीचर में पहले से बहुत ज्यादा दीमक लग चुकी है तो केवल नीम के तेल पर निर्भर रहने के बजाय जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल की मदद लेना बेहतर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें – मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का खतरा, जानिए कैसे फैलती है यह बीमारी और बचाव के आसान तरीके

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

1 week पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

1 week पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

बलराम जयंती 2026: हलछठ से कितना अलग है यह पर्व? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और नियम

बलराम जयंती 2026: हलछठ से कितना अलग है यह पर्व? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और नियम

2 days पहले
Oracle में फिर बड़ी छंटनी, कई कर्मचारियों की नौकरी गई; भारत में हजारों पर असर की आशंका

Oracle में फिर बड़ी छंटनी, कई कर्मचारियों की नौकरी गई; भारत में हजारों पर असर की आशंका

2 days पहले
ईरान में बड़ा विमान हादसा टला, Boeing 737 का टायर निकला; करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान में बड़ा विमान हादसा टला, Boeing 737 का टायर निकला; करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

2 days पहले
मक्का के पास ड्रोन हमले की कोशिश, सऊदी प्रशासन ने मार गिराने का किया दावा; शहर अलर्ट पर

मक्का के पास ड्रोन हमले की कोशिश, सऊदी प्रशासन ने मार गिराने का किया दावा; शहर अलर्ट पर

2 days पहले
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, हाउस में बिल आगे बढ़ा

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, हाउस में बिल आगे बढ़ा

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India