Skip to content
Monday, 2 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / फ्रेंडशिप डे पर छलका बॉलीवुड सितारों का प्यार,…
समाचार

फ्रेंडशिप डे पर छलका बॉलीवुड सितारों का प्यार, अनुपम खेर से काजोल तक ने दोस्तों के नाम लिखे खास संदेश

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को याद कर भावुक हुए, बोले- तुम्हारी बहुत याद आती है फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने अपने दिवंगत दोस्त सतीश को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट…

Priyanka Shaw 2 August 2026, 9:46 pm
1 मिनट पढ़ें
फ्रेंडशिप डे पर छलका बॉलीवुड सितारों का प्यार, अनुपम खेर से काजोल तक ने दोस्तों के नाम लिखे खास संदेश
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को याद कर भावुक हुए, बोले- तुम्हारी बहुत याद आती है

फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने अपने दिवंगत दोस्त सतीश को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि उन्हें सतीश का मजाकिया अंदाज, जोश और शानदार टैलेंट आज भी याद आता है। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें अपने दोस्त की कमी महसूस होती है।

उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज के कई दोस्त थे, लेकिन सतीश ऐसा दोस्त था जो उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत से लेकर आखिरी समय तक हमेशा उनके साथ रहा।

उन्होंने लिखा कि दोनों ने साथ में संघर्ष किया, सफलता देखी, खूब हंसे और जिंदगी की कई खूबसूरत यादें साथ बनाई। उनके मुताबिक, ऐसी सच्ची दोस्ती बहुत कम लोगों को नसीब होती है और यह किसी वरदान से कम नहीं है।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, “हैप्पी फ्रेंडशिप डे, सतीश। तुम्हारी बहुत याद आती है और हमेशा बहुत प्यार रहेगा।”

फ्रेंडशिप डे पर काजोल ने लिखा इमोशनल नोट


एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उन्हें फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत बधाई जो मेरे जन्म से भी पहले से मेरे साथ रही हैं… मुझे ये समझने में बहुत समय लगा कि वो कितनी कीमती हैं और उन्होंने मेरे लिए कितना संघर्ष किया, तब भी जब मैं ये देख नहीं पाती थी…

अब मैं उन्हें देख पाती हूं… उन्हें जानती हूं और उनसे और भी ज़्यादा प्यार करती हूं… और आखिर में, मैं वादा करती हूं कि हमेशा उनसे प्यार करूंगी और उनके लिए लड़ूंगी.’

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो


वहीं, एक्टर अनुपम खेर ने वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज फ्रेंडशिप डे है. मैं हमेशा कहता हूं कि इंसान की असली दौलत बैंक बैलेंस नहीं होती… उसके दोस्त होते हैं.

दोस्ती बिल्कुल टेप रिकॉर्डर के पॉज बटन जैसी होती है. महीनों बाद मिलो, सालों बाद मिलो… बस बटन दबता है और बात वहीं से शुरू हो जाती है जहां छोड़ी थी. न कोई हिसाब, न कोई शिकायत, न कोई औपचारिकता.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘दोस्त सिर्फ़ हंसाते नहीं हैं… वो आपको मज़बूत बनाते हैं. आपको सुकून देते हैं. ये एहसास देते हैं कि अगर कभी जिंदगी में कुछ भी हो जाए, तो कुछ लोग हैं जिन्हें आप बिना सोचे फ़ोन कर सकते हैं.

शायद इसी एहसास का नाम दोस्ती है. और सच कहूं… दोस्त सिर्फ़ ज़िंदगी को खुशहाल नहीं बनाते, मन को भी शांत रखते हैं. उनकी वजह से हिम्मत मिलती है, भरोसा मिलता है, और एक अजीब-सी सुरक्षा महसूस होती है.’

अनुपम खेर ने अपने दोस्तों को कहा धन्यवाद


अनुपम ने लिखा, ‘आज फ्रेंडशिप डे पर मैं अपने हर दोस्त को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं. और दुनिया के हर उस इंसान को शुभकामनाएं देना चाहता हूं जिसके पास एक भी सच्चा दोस्त है.

क्योंकि अगर आपके पास एक सच्चा दोस्त है… तो यकीन मानिए, आप दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. हैप्पी फ्रेंडशिप डे! ढेर सारा प्यार.’

अनिल कपूर ने किया सतीश कौशिक को याद


फ्रेंडशिप डे के मौके पर अनिल कपूर ने अपने दिवंगत दोस्त और अभिनेता सतीश कौशिक को याद किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे सभी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई. आज मुझे अपने प्यारे दोस्त सतीश की बहुत याद आ रही है.

आप जानते हैं, हममें से हर किसी का एक ऐसा दोस्त होता है… जब भी आप परेशान या उदास हों, या बस दोस्तों के साथ मज़ाक-मस्ती करना चाहें, थोड़ी गपशप करना चाहें या ज़िंदगी के बारे में बस हंसना चाहें, तो आप उन्हें ही फ़ोन करते हैं.

उस बातचीत के बाद बात कहीं और नहीं जाती. सतीश मेरे लिए वही इंसान था.’

उन्होंने आगे लिखा, मुझे उसका मज़ाकिया अंदाज़, उसकी एनर्जी, उसका ज़बरदस्त टैलेंट याद आता है… लेकिन सबसे ज़्यादा, मुझे अपना दोस्त याद आता है. ऐसा कोई मिलना आसान नहीं है जो पूरी यात्रा में आपके साथ रहे.

मेरे स्कूल और सेंट ज़ेवियर्स के दिनों के भी दोस्त थे… लेकिन सतीश वो दोस्त था जो मेरे एक्टिंग करियर की शुरुआत से लेकर मेरे बीच से चले जाने के दिन तक मेरे साथ रहा. हमने साथ में तरक्की की, साथ में हंसे और ज़िंदगी भर की यादें बनाईं.

ऐसी दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है. ये एक वरदान है. इसलिए आज, फ्रेंडशिप डे पर, मैं तुम्हें याद कर रहा हूं, मेरे प्यारे दोस्त. हैप्पी फ्रेंडशिप डे, सतीश. बहुत प्यार.’

यह भी पढ़े- अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत की आशंका, कई घायल, हमलावर ढे़र

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

6 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

15 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे
समाचार

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

15 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप
समाचार

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

15 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

6 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

15 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

15 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

15 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

5 hours पहले
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

6 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

6 hours पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

15 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

15 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India