खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा धमाका, 7 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार (2 अगस्त 2026) को बड़ा धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हमला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारियों को शक है कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस स्टेशन के पास हुआ धमाका
पुलिस अधिकारी उमर खान ने बताया कि पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उसने अपने पास मौजूद विस्फोटक में धमाका कर दिया।
धमाका उस समय हुआ, जब पास के काबल चौक में सैकड़ों लोग हाल के आतंकी हमलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
रैली के दौरान हुआ धमाका
रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका आत्मघाती हमले जैसा लग रहा था. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह रैली स्थानीय आदिवासी परिषद ‘स्वात अमन जिरगा’ ने आयोजित की थी. इसमें शामिल लोग नारे लगा रहे थे. प्लेकार्ड लेकर इलाके में शांति की मांग कर रहे थे.
इलाके के सुरक्षा हालात बिगड़े हुए हैं
पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सुरक्षा हालात बिगड़े हुए हैं. अब इस धमाके ने और सवाल खड़े कर दिए हैं. बचाव दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है. वहीं, धमाके में मारे गए लोगों की भी शिनाख्त की जा रही है.
यह पढ़े- अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत की आशंका, कई घायल, हमलावर ढे़र
