डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
1990 के दशक में ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक 33 वर्षीय अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न और उसे नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाने का आरोप लगा है।
फिल्म प्रोजेक्ट के बहाने घर बुलाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर बातचीत के बहाने अभिनेत्री को मालवानी स्थित अपने घर बुलाया था। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि वहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया और बाद में वीडियो बनाकर उसे धमकाने की कोशिश की गई। ये सभी आरोप हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी
अभिनेत्री की शिकायत के बाद मालवानी पुलिस ने नूरानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।
शकील नूरानी के बारे में
बहरहाल, अगर शकील नूरानी के बारे में बात की जाए तो वो 73 साल के हैं और उन पर 33 साल की एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
नूरानी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने ‘बड़े दिलवाला’ (1999) और ‘जोरू का गुलाम’ (2000) जैसी फिल्मों का लेखन, निर्माण और निर्देशन किया है. उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है.
यह भी पढ़ें- क्या सावन में बाल, दाढ़ी और नाखून काटना होता है अशुभ? जानें धार्मिक मान्यता
