Skip to content
Friday, 2 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / political / CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन…
political

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन का ऐलान, CJP ने रखीं तीन मांगें

CEC ज्ञानेश को इस्तीफा देना चाहिए SIR को रोकने और 2025 की वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराने की मांग, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मांग पूरी होने तक जारी…

Priyanka Shaw 1 October 2026, 8:13 pm
1 मिनट पढ़ें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन का ऐलान, CJP ने रखीं तीन मांगें
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

CEC ज्ञानेश को इस्तीफा देना चाहिए

SIR को रोकने और 2025 की वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराने की मांग, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुंबई में आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “गद्दार” भी कहा।

2025 की वोटर लिस्ट फ्रीज करने की मांग

दीपके ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 2025 की SIR वोटर लिस्ट को फ्रीज करना शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में नियुक्त होने वाले अधिकारियों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और इन सभी मुद्दों को लेकर लोगों को आंदोलन में शामिल किया जाएगा।

CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए

CJP संस्थापक ने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी हो और इसमें सिविल सोसाइटी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

गेट नंबर 6 पर जुटने की अपील

अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 पर जुटेंगे। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने के लिए किया जा रहा है। उनके मुताबिक पार्टी की तीन प्रमुख मांगें हैं- CEC के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई, SIR प्रक्रिया को रोकना और 2025 की वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराना। इसके अलावा उन्होंने नए CEC के चयन के लिए एक स्वतंत्र संस्था बनाए जाने की भी मांग की।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान

चुनाव आयोग और SIR को लेकर 23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद CJP ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आंदोलन करने का ऐलान किया था। हालांकि, मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक यह फैसला निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत लिया गया है।

पार्टी अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन करेगी-दीपके

दीपके ने कहा कि पार्टी देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन करेगी और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि CJP के नेतृत्व में पहले NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किए जाने का भी दावा किया गया था। पार्टी इसके बाद से अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलन करने की बात कहती रही है।

यह भी पढ़े- रूस जाने वाले भारतीयों के लिए सरकार की एडवाइजरी, रूसी सेना में भर्ती से बचने की सलाह

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

INDIA गठबंधन Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान
political

INDIA गठबंधन Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

1 day पहले
UP Rajya Sabha Election 2026: सपा ने खोले पत्ते, राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार
political

UP Rajya Sabha Election 2026: सपा ने खोले पत्ते, राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

2 days पहले
Kerala Local Body Bypoll Results: 38 वार्डों में UDF को झटका, LDF ने 16 सीटें जीतीं
political

Kerala Local Body Bypoll Results: 38 वार्डों में UDF को झटका, LDF ने 16 सीटें जीतीं

2 days पहले
INDIA Bloc Meeting: 30 सितंबर की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव, SP के नेता लेंगे हिस्सा
political

INDIA Bloc Meeting: 30 सितंबर की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव, SP के नेता लेंगे हिस्सा

2 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

political

INDIA गठबंधन Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

INDIA गठबंधन Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

1 day पहले
UP Rajya Sabha Election 2026: सपा ने खोले पत्ते, राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

UP Rajya Sabha Election 2026: सपा ने खोले पत्ते, राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

2 days पहले
Kerala Local Body Bypoll Results: 38 वार्डों में UDF को झटका, LDF ने 16 सीटें जीतीं

Kerala Local Body Bypoll Results: 38 वार्डों में UDF को झटका, LDF ने 16 सीटें जीतीं

2 days पहले
INDIA Bloc Meeting: 30 सितंबर की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव, SP के नेता लेंगे हिस्सा

INDIA Bloc Meeting: 30 सितंबर की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव, SP के नेता लेंगे हिस्सा

2 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Railway Ticket Booking: ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी के आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने रेल मंत्रालय और IRCTC से मांगा जवाब

Railway Ticket Booking: ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी के आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने रेल मंत्रालय और IRCTC से मांगा जवाब

18 minutes पहले
दिल्ली-NCR Pollution: प्रदूषण बढ़ने से पहले ही लागू होंगे GRAP के नियम, जानें नए प्रतिबंध

दिल्ली-NCR Pollution: प्रदूषण बढ़ने से पहले ही लागू होंगे GRAP के नियम, जानें नए प्रतिबंध

25 minutes पहले
Delhi No PUC No Fuel: बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण रोकने के लिए सरकार सख्त

Delhi No PUC No Fuel: बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण रोकने के लिए सरकार सख्त

45 minutes पहले
दिल्ली मेट्रो Sarathi App: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया सारथी ऐप, जानें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

दिल्ली मेट्रो Sarathi App: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया सारथी ऐप, जानें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

55 minutes पहले
Flydubai Flight FZ1073: हवा में मचा हड़कंप, इजरायल ने भेजे फाइटर जेट; भारतीय कैप्टन ने संभाला मोर्चा

Flydubai Flight FZ1073: हवा में मचा हड़कंप, इजरायल ने भेजे फाइटर जेट; भारतीय कैप्टन ने संभाला मोर्चा

3 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India